spot_img
spot_img
spot_img

चाईबासा में अपराधियों का कोहराम, दिनदहाड़े बैंककर्मी से लूटे 15 लाख

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चाईबासा : झारखंड-उड़ीसा सीमा से सटे पश्चिमी सिंहभूम जिले के जैतगढ़ में दिनदहाड़े अपराधियों ने आईसीआईसीआई बैंक के कर्मी से 15 लाख रुपए लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। पुलिस अपराधियों के गिरफ्तारी में जुटी हुई है।  जगन्नाथपुर जैतगढ़ मार्ग पर रंगामाटी के पास इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाने वाले विश्वरूप कर का बैंक खाता ओडिशा चंपुआ के आईसीआईसीआई बैंक में है। 4 दिन बैंक बंद रहने के कारण विश्वरूप कर ने बिक्री का पैसा 15 लाख घर में रखा था।

सीसी खाता होने की वजह से बैंक कर्मियों ने उसे फोन किया कि बैंक में पैसा जमा करना होगा तो विश्वरूप कर  ने पैसा घर में होने की बात कही। इसके बाद बैंक कर्मियों ने विश्वरूप के घर आकर खुद खुद पैसा ले जाने की बात कही। दोपहर 3 बजे बैंक कर्मी विश्वरूप के घर से पैसा लेकर कुछ ही दूर पहुंचे कि तभी मोटरसाइकिल पर सवार 2 अपराधियों ने बैंक कर्मियों के साथ मारपीट की फिर पिस्तौल का डर दिखाकर उनसे पैसा लूट फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। वहीं आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया गया है ताकि अपराधी फरार नहीं हो पाए। कुछ दिन पहले भी भाजपा नेता के घर पर अपराधियों ने गोली चला कर दहशत फैलाने का काम किया। उड़ीसा सीमा से सटे जैंतगढ़ अपराधियों का  अड्डा होता  बनता जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : हाइवा ने दो बहनों को कुचला, मुआवजे को लेकर सड़क जाम

इसे भी पढ़ें : देखिये, कैसे चुटिया में दारोगा को अपराधियों ने मारी थी गोली (CCTV- Video)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...