spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बच्चों की परवरिश में ‘पालना’ बनेगा हमसफर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : हजारीबाग की फिजाओं में आज एक नई उम्मीद की खुशबू घुली, वो उम्मीद, जो हर कामकाजी मां के दिल में अपने नन्हे बच्चे के लिये धड़कती है। अब उन्हें अपने बच्चों की देखभाल को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं, क्योंकि केंद्र सरकार की राष्ट्रीय क्रेच योजना यानी “पालना” ने हजारीबाग में दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक आराधना पटनायक ने हजारीबाग में इस योजना का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अब महिलायें निश्चिंत होकर अपने काम पर जा सकेंगी, उनके नन्हें बच्चे सुरक्षित और स्नेहभरे माहौल में रहेंगे। मिशन शक्ति के तहत शुरू की गई इस योजना में 6 महीने से 6 साल तक के बच्चों की समुचित देखभाल की व्यवस्था होगी। इसका मकसद बच्चों का पोषण, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास है। माता-पिता को बच्चों की बेहतर परवरिश के लिये जागरूक किया जायेगा। समाज कल्याण विभाग के कार्यालय परिसर में पहले केंद्र की शुरुआत हुई। बड़कागांव और केरेडारी में भी केंद्र खोलने की तैयारी है। कामकाजी महिलाएं अब अपने बच्चों को सुरक्षित माहौल में छोड़कर मन लगाकर काम कर सकेंगी। समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा ने बताया कि हम इन पालना गृहों में बच्चों को घर जैसा प्यार और देखभाल देने की पूरी कोशिश करेंगे। कई स्थानीय महिलाओं ने इस योजना का स्वागत करते हुये कहा कि यह उनके लिये राहत की बड़ी किरण है। अब वे घर और काम के बीच संतुलन बना सकेंगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...