spot_img
spot_img
spot_img

चार लेयर की सुरक्षा में होगी वोटों की गिनती, तीन IPS और दो DSP सहित…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में कल यानी मंगलवार को होने वाली वोटों की गिनती को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। रांची के पंडरा स्थित मतगणना स्थल पर चार लेयर की सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है। साथ ही पूरे शहर में राजनीतिक पार्टियों के कार्यालयों सहित प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा के लिए फोर्स डिप्यूट किये गये हैं। पूरे पंडरा बाजार परिसर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं। सुरक्षा के लिए रांची जिला बल के अलावा CRPF जवानों को भी लगाया गया है। इसके लिए अतिरिक्त एक हजार पुलिसकर्मियों को डिप्यूट किया गया है। इसके साथ तीन IPS स्तर के अधिकारी, दो DSP और छह इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

दो घेरे की सुरक्षा का जिम्मा जिला बल और एक घेरा जैप को सौंपा गया है। चौथे घेरे में मतगणना स्थल की सुरक्षा की जिम्मेदारी CRPF जवानों को दी गई है। इसके अलावा मतगणना केंद्र के आसपास और शहर की सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये हैं। रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के अनुसार हर तरफ चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। पूरे मतगणना प्रक्रिया के दौरान पुलिसकर्मी अलर्ट मोड में रहेंगे। पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही कोई भी मतगणना स्थल तक जा पाएगा।

मतगणना स्थल पर अधिकारियों और प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट के लिए जो प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, वहां मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर भी लगा है। इसके लिए पुलिसकर्मियों को विशेष तौर पर हिदायत दी गयी है कि भीड़ जुटने की स्थिति में उन्हें दूर रखा जाएगा। पंडरा बाजार समिति के मुख्य द्वार से केवल प्रत्याशियों और उनके एजेंट्स को प्रवेश करने दिया जाएगा।

रांची के पंडरा बाजार समिति प्रांगण में लोकसभा चुनाव की मतगणना के मद्देनजर पंडरा इलाके की रूट में बदलाव किया गया है। चूंकि, मतगणना के दौरान बड़ी संख्या में लोग पंडरा के स्ट्रांग रूम पर पहुंचते हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। इसे देखते हुए ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने ट्रैफिक रूट में बदलाव किया है। इसके अनुसार शहर में सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक पंडरा इलाके में भारी वाहनों की नो एंट्री होगी। एक ओर तिलता मोड़ तो दूसरी ओर पिस्का मोड़ पर भारी वाहनों (मालवाक ट्रक व अन्य) के रूट डायवर्ट किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें :जमीन के चक्कर में मा’र दी गो’ली…

इसे भी पढ़ें :झारखंड की 3 सीटों पर अब तक इन दिग्गजों ने डाले वोट…

इसे भी पढ़ें :मतदान के बीच पानी में फेंके EVM और VVPAT… जानें कहां

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...