रांची : आतंक के पर्याय हो चुके 6 नये नक्सलियों के सिर की कीमत आज लगा दी गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुहर मार दी है। जिंदा या मुर्दा पकड़वाने वाले को तय इनाम की राशि दिये जाने का आदेश पारित कर दिया गया। वर्तमान में 279 नक्सलियों के खिलाफ पुरस्कार घोषित है। इनमें से 106 नक्सली या तो गिरफ्तार हो चुके हैं या आत्मसमर्पण कर चुके हैं, या फिर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं। इस तरह फिलहाल 173 नक्सलियों के विरुद्ध पुरस्कार घोषित है। 173 में से 120 नक्सलियों के खिलाफ पहले से घोषित पुरस्कार राशि के नवीकरण की भी सीएम ने अनुशंसा की है।
इन 6 नक्सलियों के सिर पर घोषित किया गया इनाम
- गणेश भारती उर्फ अभ्यास (चतरा) पर सबसे ज्यादा 15 लाख का इनाम घोषित किया गया है।
- सहदेव महतो उर्फ सुभाष जी (हजारीबाग) पर 5 लाख का इनाम घोषित किया गया है।
- नागेश्वर गंझू उर्फ तरुण जी (चतरा) पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
- पुनई उरांव, इटकी (रांची) के सिर पर 1 लाख के इनाम की घोषणा की गई है।
- कार्तिक महतो (गिरिडीह) पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
- अभोज महतो (गिरिडीह) पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
इसे भी पढ़ें : Police से लूटी गई रायफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद
इसे भी पढ़ें : शादी में बाजा बजाकर लौट रहे व्यक्ति को हाइवा ने कुचला















