spot_img

कोरोना का खौफ : पत्नी का शव साइकिल पर रख भटकता रहा बुजुर्ग, किसी ने नहीं की मदद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohram live desk: कोरोना का डर मानव समाज को अमानवीय भी बना रहा है। ऐसी ही एक तस्वीर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से सामने आई है। यह तस्वीर इंसानियत को शर्मसार करनेवाली है। यहां गांववालों ने एक बुजुर्ग को उसकी पत्नी का अंतिम संस्कार नहीं करने दिया, क्योंकि हर किसी में कोरोना को लेकर डर था।

इसे भी पढ़ें :तेरे जैसा यार कहां…तड़पते दोस्त के लिए 1400km का सफर तय कर लाया ऑक्सीजन

अपनी पत्नी का शव साइकिल पर रखकर भटकता रहा बुजुर्ग

बुजुर्ग अपनी पत्नी के शव को साइकिल पर लेकर भटकता रहा, लेकिन किसी ने भी उसकी कोई मदद नहीं की।

बीमारी से हुई मौत

गौरतलब है कि जौनपुर के मडियाहूं कोतवाली इलाके में तिलकधारी सिंह की पत्नी राजकुमारी लंबे  समय से बीमार चल रही थीं। सोमवार को तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अस्पताल में ही मौत हो गई।अस्पताल से एम्बुलेंस में शव को घर भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी की चाची का कोरोना से निधन, 10 दिन से थीं अस्‍पताल में भर्ती

पुलिस ने करवाई अंतिम संस्कार की व्यवस्था

जब गांववालों के व्यवहार का पता पुलिस को चला तो उन्होंने शव को कफन में लपेटा और जौनपुर के रामघाट पर अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया अपनी निगरानी में ही करवाई, ताकि कोई गांववाला परेशानी का सबब ना बने।

बता दें कि कोरोना के संकट काल में खौफ ऐसा है कि लोग किसी भी बीमार या मृत व्यक्ति के नजदीक जाने से बच रहे हैं. हालिया वक्त में ऐसे कई उदाहरण देखने को मिले हैं, जहां पर कोरोना से मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार में कोई नहीं पहुंचा तो प्रशासन या किसी अनजान व्यक्ति को ही ये जिम्मेदारी निभानी पड़ी।

इसे भी पढ़ें :BREAKING : 6 मई तक बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, दुकानें खुलने के समय में भी बदलाव

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...