तेरे जैसा यार कहां…तड़पते दोस्त के लिए 1400km का सफर तय कर लाया ऑक्सीजन

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : कोरोना महामारी ने देश में कोहराम मचा कर रख दिया है। लोग एक दूसरे से दूर सा होते जा रहे है। कोरोना की दूसरी लहर बेहद भयावह और जानलेवा हो चुकी है। अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की भारी किल्लत  हो रही है। ऑक्सीजन की कमी से लोग मर रहे हैं। कोरोना के कारण भले ही लोग एक दूसरे से दूर होते जा रहें है लेकिन आज भी कुछ लोगों के दिल में इंसानियत अभी भी जिंदा है। इसी बीच दोस्ती और इंसानियत की मिसाल देते हुए एक व्यक्ति ने जो किया वह सराहनीय है। खबर ये है की एक 38 साल के स्कूल टीचर देवेंद्र, अपने दोस्त रंजन अग्रवाल के लिए एक ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर झारखंड के बोकारो से नोएडा पहुंचे है। 24 घंटों तक 1400 किलोमीटर गाड़ी चलाकर वह अपने  दोस्त की सहायता के लिय पहुंचे है। एक रिपोर्ट के खबर के अनुसार देवेंद्र को रास्ते में एक बार बिहार और एक बार यूपी पुलिस ने रोका लेकिन मामला समझने के बाद उन्हें जाने दिया गया।

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी की चाची का कोरोना से निधन, 10 दिन से थीं अस्‍पताल में भर्ती

10000 का सिलेंडर और 400 की ऑक्सीजन मिली

बोकरा में भी ऑक्सीजन सिलेंडर मिलना आसान नहीं था। देवेंद्र ने शहर में कई ऑक्सीजन प्लांट और सप्लायर से पता किया, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें फिर से खाली सिलेंडर ही मिल सकेगा। आखिर में वह बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र में झारखंड स्टील ऑक्सीजन प्लांट के संचालक तक पहुंचे। तकनीशियन ने उन्हें पूरा सिक्योरिटी डिपॉजिट लेकर सिलेंडर देने पर सहमति जताई। उन्हें 10000 का सिलेंडर और 400 की ऑक्सीजन मिली। देवेंद्र ने बताया कि उनके दोस्त अब बेहतर हैं और जल्द डिस्चार्ज हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : धुर्वा में CISF हवलदार के घर से मिले दो शव, इलाके में सनसनी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...

NIA की बड़ी कार्रवाई, चप्पल दुकानदार के यहां रेड…

Kohramlive : बिहार के सीमावर्ती किशनगंज में शुक्रवार तड़के...

मानसून 2026 पर IMD का बड़ा अपडेट, जानें क्या…

Kohramlive : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मॉनसून 2026...

बच्चों का ऐसे बनेगा आधार कार्ड, फ्री में होता है यह काम…

Kohramlive : आज के दौर में आधार कार्ड सिर्फ...