#Corona का खौफ: बेसुध होकर सड़क का गिरा बुजुर्ग, मदद के बजाये भागे लोग

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गुमला:  कोरोना के दूसरी लहर का कहर का खौफ अब लोगों में इस कदर बढ़ गया है कि लोग इंसानियत को भी भूल गए हैं। रविवार को गुमला के सिसई रोड छठ तालाब के पास कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जब एक वृद्ध अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े। वहाँ मौजूद लोग मदद करने के बजाए वहां से भाग खड़े हुए। कोई व्यक्ति कोरोना के डर से उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। कुछ लोग दूर से ही मोबाइल पर वृद्ध की तस्वीर उतारने लगे। करीब एक घंटे बाद एक स्थानीय पत्रकार को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस समेत 108 एंबुलेंस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की सहायता से वृद्ध को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा सका।

ASI सुनील कुमार ने वृद्ध को पानी पिलाया तब वो कुछ होश में आए। वृद्ध ने उन्हें सिर्फ यही बताया कि वे खोरा गांव के रहने वाले हैं। इधर, सूचना के 20 मिनट बाद 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। हालांकि एम्बुलेंस कर्मी ने कहा कि वृद्ध के साथ कोई जाएगा तभी वह उसे अस्पताल पहुंचाएगा। हालांकि लोगों की जुटी भीड़ और मोबाइल पर बनाए जा रहे वीडियो को देख एंबुलेंस कर्मी वृद्ध को अस्पताल ले जाने को तैयार हुआ।

इधर, ASI सुनील कुमार ने कहा कि सड़क पर अगर कोई व्यक्ति किसी भी कारण वश गिर पड़े या हादसे का शिकार हो तो तुंरत उसकी मदद करनी चाहिए। ताकि उसकी जान बचाई जा सके। तुरंत पुलिस को फोन कर जानकारी देनी चाहिए। पुलिस की मदद करें और देश का सच्चा नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं।

इसे भी पढ़ें :सदर अस्‍पताल के 13 डॉक्‍टर #CoronaPositive, बढ़ी परेशानी

इसे भी पढ़ें :सड़क निर्माण में लगे हाइवा को नक्‍सलियों ने फूंका, मजदूरों को पीटा

spot_img

Related articles:

बहाली की खबर पर खुश कर्मियों ने कहा पहले हक हमारा…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम में नई बहाली...

चलती ट्रेन में लहराई पिस्तौल, RPF की बहादुरी से टला…

Ranchi : हावड़ा से हटिया आ रही क्रियायोगा एक्सप्रेस...

गढ़वा DC बोले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शो कॉज किया…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC अनन्य मित्तल ने...

छत पर गये युवक की करंट लगने से मौ’त, सड़क पर फूटा गुस्सा…

Ranchi : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में गुरुवार को...

गढ़वा में 9 मई को लगेगा इंसाफ का मेला…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में एक बार फिर 9...