spot_img

अमेरिका में पहली मई से सबके लिए खुल जाएगा Corona vaccine का दरवाजा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने की घोषणा-  पहली मई से हर अमेरिकी वयस्क को लगने लगेगी कोरोना वैक्सीन

कोहराम लाइव डेस्क : अमेरिका वासियों के लिए खुशखबरी। कोरोना महामारी  से सबकी सेहत की सुरक्षा होगी। शुक्रवार को राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एलान किया है कि पहली मई तक सभी वयस्क (Adults) कोरोना वैक्सीन लगवाने के पात्र हो जाएंगे। कहने का मतलब यह है कि  पहली मई से अमेरिका में वैक्सीनेशन का दरवाजा सबके लिए खुल जाएगा। जाने लें कि राष्‍ट्रपति ने 1.9 ट्रिलियन डॉलर का एक कोविड स्पेशल पैकेज भी मंजूर किया है। बाइडेन ने यह भी घोषणा की कि सरकार की कोशिश है कि 4 जुलाई से अमेरिका में छोटी-छोटी सभाएं या जमावड़े को इजाजत दे दी जाए। उल्‍लेखनीय है कि चार जुलाई ही अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस है।

इसे भी पढ़ें :कॉफी फेशियल से पाएं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, जानें क्या है सही तरीका…

अमेरिका में सबसे ज्‍यादा लोगों को गंवानी पड़ी जान

गौरतलब है कि कोरोना काल का सबसे बड़ा कहर अमेरिका पर बनकर टूटा और पांच लाख से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। अमेरिका में भी अभी भारत की तरह ही स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना वॉरियर्स, बुजुर्ग और बीमार लोगों को वैक्सीन लगाने में प्राथमिकता दी जा रही है। इंडिया में 60 साल से अधिक उम्र के नागरिकों को भी वैक्‍सीन लगाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें :शर्मनाक : कलयुगी पिता ने बेटी को ही बनाया हवस का शिकार

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...