कोहराम लाइव डेस्क : कोरोना ने दुनियाभर में कोहराम मचाया। लाखों लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो गई। लॉकडाउन के कारण दुनिया को आर्थिक नुकसान भी हुआ। सभी लोग वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं। वहीं रूस में कोरोना वैक्सीन लगाने का काम शुरू हो गया है। शनिवार को रूस की राजधानी मॉस्को में इस मुहिम की शुरुआत की गई। सबसे वैसे लोगों को वैक्सीन दिया जा रहा है, जिनके संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड का “गुलाम-ए-मुस्तफा”
हाल ही में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने बड़े स्तर पर वैक्सीन लगाने की मुहिम की शुरुआत करने का आदेश दिया था। रूस अपने ही देश में विकसित ‘स्पूतनिक वी’ नामक वैक्सीन का उपयोग कर रहा है, जिसे अगस्त के महीने में मंजूरी दे दी गई थी। शनिवार को शुरू हुई कोरोना वैक्सीन लगाने की मुहिम के लिए हजारों की संख्या में चिकित्सकों, शिक्षकों और अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। वहीं राष्ट्रपति से आदेश मिलने के बाद वैक्सीन देने के लिए दर्जनों केंद्र खोले गए हैं।
वैक्सीन 95 प्रतिशत असरदार
‘स्पूतनिक वी’ वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों का दावा है कि ये वैक्सीन 95 प्रतिशत असरदार है। उनका कहना है कि इस वैक्सीन का कोई नेगेटिव इम्पैक्ट नहीं है। हालांकि इस वैक्सीन पर सामूहिक परीक्षण अभी भी जारी है। रूस का दावा है कि ये वैक्सीन दुनिया का पहला रजिस्टर्ड कोरोना वैक्सीन है, जिसे सरकार ने अगस्त में ही मंजूरी दे दी थी।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : 9 एमएम पिस्टल और गोलियां लेकर भागने वाले बॉडीगार्ड का लोकेशन जहानाबाद








