spot_img

टैंकर ने बाइक सवार दंपती को मारा धक्का, पत्‍नी की मौत, पति घायल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KODERMA : कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र में कोडरमा-गिरिडीह मेन रोड स्थित मारुति चौक के पास शुक्रवार को अलकतरा भरे टैंकर ने बाइक सवार दंपती को धक्‍का मार दिया। गर्भवती पत्‍नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पति अपनी पत्नी को स्वास्थ्य जांच के लिए उसे डॉक्टर के पास ले जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मृतका की पहचान सरफराज अंसारी की पत्नी रकीबा खातून (25) के रूप में की गई। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। महिला 5 माह की गर्ववती थीं।

Read More :इस फॉर्मूले के आधार पर आएंगे #CBSE की 12वीं परीक्षा के रिजल्ट

देर से पहुंची पुलिस, लोगों ने किया हंगामा

घटना स्‍थल पर देर से पहुंची पुलिस के विरोध में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि घटनास्थल से थाना की दूरी महज डेढ़ किलोमीटर है। इसके बावजूद पुलिस इतनी देर से पहुंची। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी इकबाल हुसैन व अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया गया, लेकिन मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने टैंकर मालिक से मुआवजा दिलाने की मांग पर शव उठाने नहीं दिया। इसके बाद मुआवजा दिलवाने के आश्वासन के बाद शव को करीब 5 घंटे बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा सका।

Read More :इस फॉर्मूले के आधार पर आएंगे #JAC की 10वीं और 12वीं परीक्षा के RESULT

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...