कोहराम लाइव डेस्क : इस दुनिया में भांति-भांति के लोग हैं। कुछ लोग ऐसी हरकत कर जाते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के सहरसा के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रायपुरा पंचायत के भौरहा गांव से सामने आया है। यहां एक 5 बच्चों की मां अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। जिसके बाद पीड़ित पति अपने बड़े बेटे के साथ थाना पहुंचा और पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई।
इसे भी पढ़ें : चतरा में विधवा के साथ हैवानियत, गैंगरेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला गिलास
पति रवि शंकर सिंह ने पत्नी की बरामदगी को लेकर नगर थाने में आवेदन दिया है। उसने अपने आवेदन में लिखा है कि वह पटना के एक ढाबे में रसोईया काम करता है। 28 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी 5 बच्चों के साथ घर पर रहती थी। 6 जनवरी की सुबह पत्नी रिंकी देवी को सिमरी पंचायत के द्वारिका निवासी सूरज पोद्दार भगा ले गया।
पत्नी के भाग जाने की सूचना बच्चों ने उसे दी। जिसके बाद वह जब वापस गांव आया तो ग्रामीणों ने उसे पूरी घटना बतायी। पति ने अपने स्तर से भी काफी खोजबीन की, मगर पत्नी का कहीं भी पता नहीं चला। पति प्रेमी के दुकान पर भी गया, लेकिन उसका दुकान बंद मिला। जिसके बाद उसने थाने में मामला दर्ज कराया। नगर थानाध्यक्ष ने महिला के फरार हो जाने की शिकायत मिलने की बात कही है। उन्होंने मामले में पुलिस छानबीन जारी रहने की बात कही है।
इसे भी पढ़ें : ब्लेड से भाई का गला रेतता रहा युवक, बचाने के बजाए वीडियो बनाते रहे लोग















