spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कोरोना ने एक बार फिर बढ़ाई चिंता, ब्रिटेन बेहाल, लिया ये फैसला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : पूरी दुनिया में कोरोना अभी भी कहर मचा रहा है। कोरोना का नया स्‍ट्रेन पूरे विश्‍व के लिए नई चुनौती है। ब्रिटेन (UK) में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 57,725 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। क्रिसमस से पहले यहां मिला नया कोरोना स्ट्रेन कई देशों तक पहुंच गया है। ब्रिटेन में सख्‍त लॉकडाउन के बाद भी इतनी तेजी से संक्रमण का फैलना हैरान करने वाला है। महामारी की वर्तमान स्थिति को लेकर बोरिस जॉनसन सरकार और सख्ती कर सकती है। इसबीच ब्रिटेन में कोरोना से मृतकों का कुल आंकड़ा 74,570 हो गया है।

इसे भी पढ़ें :बड़ा ऐलान : हर किसी को मुफ्त मिलेगी कोरोना वैक्‍सीन

रोजाना मिल रहे औसतन 50 हजार नए केस

कभी आधी से ज्यादा दुनिया पर राज करने वाली ब्रिटिश हुकूमत में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने से लोग दहशत में हैं। ब्रिटेन (Britain) के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में लगातार पांच दिनों तक रोजाना संक्रमण के 50 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जो दो हफ्ते पहले तक सामने आए कोरोना मामलों के मुकाबले दोगुने अधिक हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए जाने के बाद 28 दिनों में 445 लोगों की मौत हुई है।

जॉनसन सरकार कोरोना वायरस का नए स्ट्रेन को फैलने से रोकने के लिये लगातार कोशिश कर रही है। ऐहतियातन लंदन में अगली सूचना तक स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है।

इसे भी पढ़ें :CRPF टीम पर आतंकी हमला, 8 आम नागरिक घायल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...