spot_img

Oxygen लगाकर परिवार के लिए खाना बनाती महिला की तस्‍वीर वायरल, ये आ रहा रिएक्‍शन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : कोरोना कहर बरपा रहा है। अब तक दुनिया में कोरोना से करोड़ों लोगों की जान जा चुकी है। न जाने कितने परिवार बिखर गए। लाखों बच्चे अनाथ हो गए। इस दौरान कई मार्मिक तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन्‍हें देख दिल दहल जाता है। कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। एक कोरोना पॉजिटिव महिला ऑक्सीजन  लगाकर अपने परिवार के लिए खाना बनाती नजर आ रही है, यह तस्‍वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

इसे भी पढ़ें :अलर्ट ! किसानों के लिए बीएयू ने जारी की गाइडलाइन, 3 दिन वज्रपात के साथ हो सकती है भारी बारिश

वीरेंद्र सहवाग ने सहायता के लिए बढ़ाया हाथ 

इस तस्वीर के वायरल होने के बाद कई लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी उस महिला की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। वीरु ने महिला की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और कहा कि तस्वीर को देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने महिला की मदद का एलान कर दिया।

इसे भी पढ़ें : योग गुरु रामदेव का यू-टर्न, स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी के बाद ये दिया बयान…

कई क्रिकेटरों ने कोरोना प्रभावितों की मदद की है

मालूम हो देश में ऐसे कई लोग हैं, जो कोरोना प्रभावित लोगों की दिनरात मदद कर रहे हैं। क्रिकेटर भी इसमें पीछे नहीं रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग के अलावा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, ऋषभ पंत, चहल जैसे क्रिकेटरों ने भी अपने-अपने स्तर से कोरोना प्रभावित लोगों की मदद की है।

इसे भी पढ़ें : अब अनाथालय के बच्चों में भी रेंगना शुरू किया #CoronaVirus, देखिये

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...