kohram live desk : इधर कुछ दिनों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक के बाद एक कई लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर लगातार आ रही है। अब अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि उनके पति, बच्चों सहित वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने बताया कि कैसे बच्चे में सबसे पहले लक्षण नजर आए। गौरतलब है कि नील नितिन मुकेश और आशुतोष राणा की फैमिली के सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।
Read More : Corona को लेकर #PMModi का बड़ा फैसला, अब 18 से उपर वालों को भी लगेगा टीका

बेटे में दिखे लक्षण तो हो गईं अलर्ट
इंस्टाग्राम पर समीरा लिखती हैं, कई लोग मुझसे हंस और नायरा के बारे में पूछ रहे हैं तो यहां अपडेट दे रही हूं। बीते हफ्ते हंस को तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, पेट खराब और जबरदस्त थकान थी। यह 4 दिन तक चला। यह बहुत असाधारण था तो हमने उसका टेस्ट करवाया और कोविड पॉजिटिव निकला। कुछ ही वक्त बात नायरा को भी ये लक्षण दिखाई देने लगे। उसे बुखार था और पेट खराब था। मैंने SoS (तुरंत बचाव) के तौर पर उसे दवाएं दीं। सबसे जरूरी बीत है इस बारे में जागरूक होना। सेकेंड वेब से कई बच्चों पर प्रभाव पड़ रहा है, लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि ज्यादातर केसेज में हल्के लक्षण हैं।
Read More :BREAKING : #UP के 5 शहरों में #Lockdown से सीएम योगी का इनकार, HC ने बंद का…










