spot_img
spot_img

Corona @ Jharkhand : जानिये कहां कितने संक्रमित मामले और कहां लगा #Curfew

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : कोरोना संक्रमण काफी तेजी से अपना पांव पसार रहा है। इसकी दूसरी लहर लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। झारखंड में 5 अप्रैल को 1086 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। राजधानी रांची में 600 से ज्यादा लोग पॉजिटिव हो गये हैं।

राजधानी का सेंट एंथोनी स्कूल भी Corona की चपेट में आ गया है। यहां के सात स्टूडेंट्स और टीचर्स संक्रमित पाये गये हैं। स्कूल में 8वीं से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित की जा रही थी। वहीं जिला स्कूल में करीब 12 से अधिक छात्र कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। मारवाड़ी स्कूल में भी 6 से अधिक छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

यहां याद दिला दें कि बीते दिनों रांची के नामकुम स्थित बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल में बच्चे, शिक्षक, कर्मी और अभिभावक सहित 20 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे. स्कूल में पैरेंट्स-टीचर मीट का आयोजन किया गया था। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने कोरोना जांच करायी, जिसमें दो शिक्षक, दो कर्मी, चार बच्चे व 12 अभिभावक कोरोना संक्रमित मिले थे।

PNB बैंक की एक शाखा के 27 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

राजधानी रांची में सुजाता चौक के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक सर्किल ऑफिस में 27 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जानकारी के अनुसार 24 मार्च को इस बैंक के एक अधिकारी कोरोना संक्रमित पाये गये थे, जिसके बाद कुछ ही दिनों में कोरोना ने 27 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। महिला कर्मचारी समेत कई अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस ऑफिस में कुल 40 लोग कार्यरत हैं। इनमें से 27 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसमें AGM, चीफ मैनेजर, सीनियर मैनेजर समेत महिला कर्मचारी तक शामिल हैं। बैंक में कार्यरत मात्र 13 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

दुमका में लगा धारा 144

दुमका में भी बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर शहर के अनुमंडल क्षेत्र में धारा 144 लागू किया गया है। इसके अलावा सोमवार देर शाम SDO महेश्वर महतो के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसके जरिए लोगों को मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करने को लेकर जागरुक किया।

इसके साथ ही जिला प्रशासन कड़े रूख अपना रहा है। दुमका में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन के कड़े कदम उठाये गए। उपायुक्त दुमका के नेतृत्व में जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने शहर के दुकानों का औचक निरीक्षण कर कई दुकानों को सील करने की करवाई तेज कर दी है। जिन दुकानदारों के पास मास्क और सेनिटाइजर नहीं है उनके दुकानों को सील कर कार्रवाई कर रहे है। टीम में दुमका डीसी के अलावे एसपी, एसडीओ, एसडीपीओ, डीएसपी सहित कई बड़े पदाधिकारी मौजदूगी में कार्रवाई की जा रही है।

धनबाद के 10 इलाके में कर्फ्यू

धनबाद में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बाद 10 दस क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। साथ ही क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिया है। अपर समाहर्ता सह सीईओ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार धनबाद श्याम नारायण राम ने इसको लेकर आदेश जारी किया है।

उन्होंने धनबाद में नावाडीह मौजा 265 पूर्वी टुंडी ब्लॉक, झा निवास वृंदावन कॉलोनी नियर पेट्रोल पंप सबलपुर, हारमोनी अपार्टमेंट नियर प्रगति नर्सिंग होम सरायढेला, सनफ्लावर अपार्टमेंट नावाडीह, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी कार्मिक नगर, मेन रोड राज ग्राउंड के सामने झरिया, नगरी कला तेतुलमारी, राजगंज नंबर 198, खरखरी 307 तथा सी ब्लॉक वार्ड 22 सरायढेला में पॉजिटिव व्‍यक्ति के निवास स्थान को एपी सेंटर चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण कर तत्काल प्रभाव से अगले निर्देश तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।

इसे भी पढ़ें : PNB बैंक की इस शाखा में कोरोना विस्फोट, 27 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

इसे भी पढ़ें : Corona की चपेट में रांची का यह स्कूल, 7 स्टूडेंट्स और टीचर संक्रमित

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेखौफ अपराधी! कुछ ही घंटों में एक और कांड…

Khunti : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र में बेखौफ...

पोतों की करतूत से दहला खूंटी, दुर्गंध से खुला राज…

Khunti : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र के बंगुरकेला...

झारखंड के नये महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने संभाला पदभार…

Ranchi : झारखंड के नये महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) रोहितश्य...

अब दुनिया में चमकेगा आदिवासी कला और हस्तशिल्प का नाम, मिला GI टैग…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में रची-बसी कला, परंपरा...

झारखंड में मानसून हुआ सुपर एक्टिव, अगले 5 दिनों पर बड़ा अपडेट… जानें

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे...