spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में भी होगा कोरोना जांच, डीसी ने दिया आदेश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : गोपनीय शाखा की कार्यालय कक्ष में बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में रांची डीसी छवि रंजन ने रांची रेलवे स्टेशन और हटिया रेलवे स्टेशन तथा आईटीआई बस स्टैंड और खादगढ़ा बस स्टैंड में कोविड टेस्टिंग टीम की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। इन जगहों पर टेस्टिंग हेतु माइकिंग के माध्यम से यात्रियों को जानकारी देने को कहा गया।

कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर विशेष फोकस करने का निर्देश

डीसी ने कहा कि, जो भी पॉज़िटिव केस आ रहे हैं उनके कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर विशेष फोकस करने की जरूरत है। इससे संबंधित रिपोर्ट सिटी डीएसपी को प्रतिदिन रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के दौरान पिछले एक महीने में किसी भी तरह के ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। सभी पॉज़िटिव मरीजों की विस्तृत कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करने को कहा है। साथ ही तिथिवार कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की रिपोर्ट तैयार करने का निदेश दिया गया है।

प्राइवेट लैब टेस्टिंग कराने वाले व्यक्ति की मोबाइल नम्बर अवश्य जांच लें

डीसी ने सभी प्राइवेट लैब को निर्देश दिया है कि जब भी कोई व्यक्ति कोविड टेस्टिंग कराने आता है उसका मोबाईल नम्बर अवश्य जांच लें। सम्पूर्ण पता का संधारण करना अनिवार्य है।

कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई 

बैठक के दौरान कोविड उचित व्यवहार का उल्लंघन करने पर सम्बंधित व्यक्तियों/ प्रतिष्ठानों पर डीएम एक्ट (डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट) और आई पी सी की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

डीसी ने सभी प्राइवेट अस्पतालों के साथ बैठक कर कोविड मरीजों के लिए बेड की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान डीडीसी, एस पी सिटी, अपर समाहर्ता, एडीएम नक्सल, अनुमंडल पदाधिकारी रांची समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : केरल में पीएम मोदी ने एलडीएफ पर जमकर बोला हमला

इसे भी पढ़ें : #BengalElection : अर्धसैनिक बलों को हिंसा पर गोली चलाने की छूट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...