spot_img

झारखंड में कोरोना का कोहराम : रिम्‍स में 2 और TMH में 4 लोगों ने तोड़ा दम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : झारखंड में कोरोना का कहर जारी है. राज्‍य में संक्रमितों की संख्‍या बढ़ने के साथ ही मौत का भी आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. आज रिम्‍स के कोविड वार्ड में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई. वहीं जमशेदपुर के टीएमएच में भी कोरोना से 4 लोगों की मौत हुई है. इस मौत के साथ राज्‍य में कोरोना से मौत का आंकड़ा 235 हो गई है.

रिम्‍स के कोविड वार्ड में पहली मौत पांकी पलामू के रहने वाले 47 वर्षीय व्यक्ति की हुई. वहीं दूसरी मौत गुमला के रहने वाली 85 वर्षीय महिला की हुई है. वहीं इससे पहले शनिवार 15 अगस्‍त को भी राज्‍य में कोरोना से 4 लोगों की मौत हुई थी.

टीएमएच में मरने वालों में दो महिला और दो पुरुष शामिल है. पहली मौत मानगो की 55 वर्षीय महिला की हुई. 21जुलाई को तेज बुखार होने पर  उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया था. जहां जांच में उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. वह महिला कैंसर से भी पीड़ित थी. आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. दूसरी मौत सोनारी निर्मल नगर की 59 वर्षीय महिला की हुई. उसे भी तेज बुखार की शिकायत के बाद 16 जुलाई को टीएमएच में भर्ती कराया गया था. जहां जांच में उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई. तीसरी मौत परसुडीह के कीताडीह के 78 वर्षीय व्‍यक्ति की हुई. तेज बुखार के बाद उसे टीएमएच में इलाज के लिए 15 अगस्‍त को भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई. चौथी मौत सोनारी के 53 वर्षीय व्‍यक्ति की हुई. उन्‍हें 14 अगस्‍त को टीएमएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JSCA में आज से JPL शुरू, एंट्री फ्री…

Ranchi : राजधानी रांची एक बार फिर क्रिकेट के...

रांची की सड़कों पर उतरे सैकड़ों, प्रशासन अलर्ट… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में बुधवार की सुबह उस...

झारखंड में 30 जून से घर-घर जायेंगे BLO, ये दस्तावेज जरूरी…

Ranchi : झारखंड में SIR का अगला बड़ा चरण...

झारखंड में तेजी से बन रही APAAR ID…

Ranchi : छात्रों की मार्कशीट, प्रमाण पत्र और शैक्षणिक...