रांची : झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। संक्रमितों की संख्या हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। सोमवार को राज्य में एक बार फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ। एक साथ 4290 नये मरीज मिले। जिसमें रांची से अकेले 1404 केस मिले। मौत की बात करें तो सोमवार को राज्य में 46 लोगों ने दम तोड़ा, जिसमें 14 रांची से शामिल है।
Read More : Rims के मुर्दाघर से गायब हुआ कोरोना पॉजिटिव मरीज का शव, परिजन परेशान
कोरोना का संक्रमण आम से लेकर खास तक को अपनी चपेट में ले रहा है। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के बाद पूर्व मंत्री सरयू राय, अमर कुमार बाउरी और विधायक नवीन जायसवाल भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। डॉक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेशन में हैं।
Read More : BREAKING : ARMY बहाली की प्रवेश परीक्षा स्थगित, 25 अप्रैल को होना था Exam
कहां से मिले कितने मरीज
बोकारो 188, चतरा 32, देवघर 112, धनबाद 149, दुमका 36, पूर्वी सिंहभूम 639, गढ़वा 66, गिरिडीह 53, गोड्डा 91, गुमला 85, हजारीबाग 237, जामताड़ा 49, खूंटी 103, कोडरमा 230, लातेहार 90, लोहरदगा 35, पाकुड़ 17, पलामू 94, रामगढ़ 145 और रांची में 1404, साहिबगंज से 153, सरायकेला से 87, सिमडेगा से 137, पश्चिमी सिंहभूम से 58 मरीज मिले।
Read More : …और बीच सड़क पर प्रेमिका को मारने लगा थप्पड़े-थप्पड़ (Video)
कहां कितनी मौत
बोकारो में 03, चतरा में 02, धनबाद में 03, पूर्वी सिंहभूम 10, गढ़वा में 02, गोड्डा में 01, गुमला में 01, कोडरमा में 03, लातेहार में 01, लोहरदगा में 03, रांची में 14, साहिबगंज में 01 और पश्चिमी सिंहभूम से 02 मरीज की मौत हुई।












