रांची : कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा तेज और खतरनाक भी है। संक्रमितों की संख्या जितनी तेजी से बढ़ रही है, उतनी ही तेजी से मौत का आंकड़ा भी पढ़ रहा है। पिछले 25 दिनों में 117 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 18123 नए संक्रमित मिले हैं।
इसे भी पढ़ें : नहीं रहे JMM नेता और पूर्व मंत्री साइमन मरांडी
सोमवार को राज्य में फिर से 2000 के पार संक्रमित मिले। 12 अप्रैल को राज्य में 2366 नये संक्रमित मिले। जिसमें राजधानी रांची से सबसे अधिक 787 संक्रमित शामिल है। मौत का आंकड़ा बढ़ने से श्मशान घाट में शवों को भी मोक्ष प्राप्ति के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। स्थिति भयावह है। रिम्स प्रबंधन और सदर अस्पताल प्रबंधन खाली बेड होने का दावा कर रहे हैं। मगर रिम्स और सदर के बाहर मरीज एंबुलेंस में ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में फायर ब्रिगेड कर्मी का खूनी खेल, पत्नी-बच्चों और ट्यूशन टीचर मार डाला
सोमवार को बोकारो में 91, चतरा में 25, देवघर में 89, धनबाद में 64, दुमका में 50, पूर्वी सिंहभूम में 370, गढ़वा में 28, गिरिडीह में 29, गोड्डा में 24, गुमला में 54, हजारीबाग में 93, जामताड़ा में 44, खूंटी में 106, कोडरमा में125, लातेहार में 53, लोहरदगा में 19, पाकुड़ में 14, पलामू में 38, रांची में 787, साहेबगंज में 59, सिमडेगा में 19 और पश्चिमी सिंहभूम में 34 संक्रमित मिले।
सोमवार को राज्य में 19 लोग कोरोना से जंग हार गए। रांची में 8 और धनबाद में 8 लोगों की मौत हुई। राहत की बात ये है कि 937 लोग स्वस्थ भी हुए।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, ममता बनर्जी के प्रचार पर 24 घंटे का बैन












