रांची : झारखंड में कोरोना का कहर जारी है। बुधवार को राज्य में कोरोना ने नया रिकॉर्ड बनाया। 8075 नये मरीज मिले। जिसमें रांची से अकेले 1771 केस मिले। राज्य में मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है। गुरुवार को रांची से 46 समेत पूरे राज्य में 149 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 54816 हो गई है। राहत की बात ये रही कि 4362 मरीज ठीक होकर अपने घर भी लौटे।
Read More : कोरोना ने झारखंड के एक बड़े नेता की ली जान, नहीं रहे #BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा
कहां मिले कितने संक्रमित
बोकारो – 317, चतरा – 289, देवघर -321, धनबाद- 218, दुमका -113, पूर्वी सिंहभूम – 852, गढ़वा -153, गिरिडीह -163, गोड्डा – 152, गुमला – 351, हजारीबाग -582, जामताड़ा – 222, खूंटी- 138, कोडरमा – 364, लातेहार – 259, लोहरदगा -478, पाकुड़ – 10, पलामू – 367, रामगढ़ – 353, रांची – 1771, साहिबगंज – 48, सरायकेला – 121, सिमडेगा -171 और पश्चिम सिंहभूम – 262।

नहीं रहे #BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा
झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुआ का गुरुवार को निधन हो गया। कोरोना से संक्रमित होने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार को इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि उनके साथ उनके परिवार के कई अन्य सदस्य भी संक्रमित पाए गये थे।
इसे भी पढ़ें : असम में कांपी धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
इसे भी पढ़ें : रिम्स में पैसा लेकर बेड दिलाने का करते थे वादा, पुलिस ने तीन को दबोचा






