Ranchi : झारखंड में Corona की दूसरी लहर का कहर जारी है। आंकड़ा हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर रिकॉर्ड 3840 नये मरीज मिले। इनमें रांची से 1372 संक्रमित मिले। इसी बीच रांची के सिविल सर्जन भी Corona पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया है।
Read More : कोरोना का कहर : @CBSE के बाद #ICSE और #ISC बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित
झारखंड में एक दिन में सबसे ज्यादा 56 मौत हुई। जिसमें गढ़वा के रमना सीओ, दुमका के कार्यपालक अभियंता समेत कई शामिल हैं। मृतकों में रांची के 16, पूर्वी सिंहभूम के 13, धनबाद व बोकारो के 4-4, लोहरदगा व गोड्डा के 3-3, सिमडेगा, कोडरमा, लातेहार, साहिबगंज के 2-2 और दुमका, गढ़वा, पलामू व सिमडेगा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
Read More : 12 जोन में बंटा रांची शहर, दंडाधिकारी करेंगे सघन जांच, नियम तोड़ा तो खैर नहीं
कहां मिले कितने मरीज
बोकारो में 140, चतरा में 64, देवघर में 173, धनबाद में 93, दुमका में 62, पूर्वी सिंहभूम में 709, गढ़वा में 55, गिरिडीह में 15, गोड्डा में 51, गुमला में 112, हजारीबाग में 182, जामताड़ा में 58, खूंटी में 46, कोडरमा में 159, लातेहार में 27, लोहरदगा में 40, पाकुड़ में 22, पलामू में 79, रांची में 1372, साहेबगंज में 72, सिमडेगा में 67 और पश्चिमी सिंहभूम में 107।
15 अप्रैल को कहां से मिले थे कितने मरीज
बोकारो में 194, चतरा में 25, देवघर में 156, धनबाद में 136, दुमका में 39, पूर्वी सिंहभूम में 494, गढ़वा में 41, गिरिडीह में 14, गोड्डा में 57, गुमला में 94, हजारीबाग में 104, जामताड़ा में 33, खूंटी में 73, कोडरमा में 145, लातेहार में 56, लोहरदगा में 37, पाकुड़ में 19, पलामू में 52, रामगड़ में 96, रांची में 1393, साहेबगंज में 53, सरायकेला में 40, सिमडेगा में 71 और पश्चिमी सिंहभूम में 60 नये संक्रमित मिले।
Read More : पत्नी, 2 बेटियां और ट्यूशन टीचर की हत्या का आरोपी धराया, जानिए कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे














