spot_img

पत्नी, 2 बेटियां और ट्यूशन टीचर की हत्या का आरोपी धराया, जानिए कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : ट्यूशन टीचर, पत्नी और 2 बेटियों को मौत के घाट उतारने वाले दीपक को पुलिस ने दबोच लिया है। उसे धनबाद से गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार धनबाद पुलिस ने पुलिस लाइन HDFC बैंक के पास से उसेे गिरफ्तार किया है। चार लोगों की हत्या के आरोपी को लेने जमशेदपुर की पुलिस धनबाद के लिए निकल चुकी है।

यहां याद दिला दें कि बीते 12 अप्रैल को जमशेदपुर के कदमा स्थित तीस्ता रोड के रहने वाले दीपक के घर से उसकी पत्नी, दो बेटियां और ट्यूशन टीचर की लाश बरामद की गई थी। वहीं दीपक फरार था।

मूल रूप से बिहार के खगड़िया के रहने वाले दीपक की गिरफ्तारी के लिए रांची, खगड़िया और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही थी।

साथ ही पुलिस उसके बैंक एकाउंट, एटीएम और मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर रही थी। शुक्रवार को दोपहर करीब 12.30 बजे वह धनबाद थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास स्थित हीरापुर इलाके के एचडीएफसी बैंक गया। लाइन में लग कर पैसे जमा किये। जैसे ही पैसे खाता में जमा हुए, वैसे ही जमशेदपुर पुलिस को कंप्यूटर के जरिये जानकारी मिल गयी। बिना देर किए जमशेदपुर पुलिस ने धनबाद एसएसपी असीम विक्रांत मिंज को जानकारी दी। एसएसपी के निर्देश पर धनबाद थाना और सरायढेला थाना की पुलिस निकल पड़ी हत्यारोपी को दबोचने। बैंक पहुंची पुलिस ने पहले बैंक को चारों ओर से घेर लिया। फिर अंदर गयी और लाइन में खरे दीपक को धर लिया। फिलहाल उसे धनबाद थाना में रखा गया है।

सिटी एसपी के नेतृत्व में दीपक को लेने गयी जमशेदपुर पुलिस उसे धनबाद कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेगी, उसके बाद जमशेदपुर लेकर वापस आएगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...