spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गरीबों की जेब काटकर पूंजीपतियों को सहूलियत : CM हेमंत

Date:

spot_img
spot_img

RANCHI : सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज पेश केंद्रीय बजट 2023- 24 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा- मैं एक आशावादी व्यक्ति हैं। कोरोना काल के बाद के समय में प्रस्तुत इस वर्ष के बजट से उनके जैसे करोड़ों आदिवासी, दलित, पिछड़े, किसान, युवा, महिला और मजदूर उम्मीद लगाये हुए थे। उम्मीद था कि स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार जो कि कोरोना महामारी के समय सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे, उसको लेकर विशेष प्रबंध किये जाएंगे। हमें उम्मीद थी कि जीएसटी कंपनसेशन के लिए समय बढ़ाया जाएगा लेकिन, आशा के विपरीत शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण भारत की जीवन रेखा मनरेगा के बजट में कटौती की गई है।

नौकरी, रोजगार, महंगाई आदि विषय पर बजट की चुप्पी चिंताजनक है

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौकरी, रोजगार, मँहगाई आदि विषय पर बजट की चुप्पी चिंताजनक है। विभिन्न कृषि उत्पादों पर मिलने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को बढ़ाने पर कोई चर्चा नहीं की गई है। मुझे तो लगता है कि उन्होंने (केंद्र सरकार) मान लिया है कि इनके घोषणा करने मात्र से ही किसानों की आय दो गुनी हो गयी है ।

बजट में झारखंड की नजर से क्या है , ढूंढने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तो झारखंड की नजर से इसमें अपने राज्य के लिए क्या किया गया है वह ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। देश को प्रति किलोमीटर रेल पटरी के आधार पर सबसे ज्यादा मुनाफा कमा कर देने वाले हैं हम, ऐसे में यात्री रेल के परिचालन का दायरा बढ़ना चाहिए था, हमें नई रेल लाइन मिलनी चाहिए थी, नये ट्रेन मिलने चाहिए थे। एयरपोर्ट युग से किनका भला होगा वह हम समझते हैं।

मध्यम वर्ग को सहारा देने के लिए भी सिर्फ शिगूफा मात्र छोड़ा गया है

मुख्यमंत्री ने कहा है कि मध्यम वर्ग को सहारा देने के लिए भी सिर्फ शिगूफा मात्र छोड़ा गया है। सात लाख वाली नई टैक्स नीति से लोगों ने क्या खोया क्या पाया वह बाद में समझ में आएगा। बचत को हतोत्साहित करने वाला यह बजट गरीब और मध्यम वर्ग के भविष्य को भी असुरक्षित करने वाला है।

इसे भी पढ़ें : Khunti News : उसने मेरे बाप को मा*रा है और अब मुझे भी मा*र देगी… फिर

इसे भी पढ़ें :MCD Mayor चुनाव को लेकर आया बड़ा फैसला…देखें क्या

इसे भी पढ़ें :टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी चुनी

इसे भी पढ़ें :UP : किंग जार्ज इंटर कॉलेज में मचा अफरा-तफरी, देखें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें :Garhwa News : सदर अस्पताल में DC के औचक निरीक्षण से हड़कंप… देखें

इसे भी पढ़ें :Budget 2023 : सिगरेट, शराब पीना पड़ेगा महंगा, LED टीवी-मोबाइल हुए सस्ते, यहां देखिए पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें :Budget 2023 : वित्त मंत्री ने कहा अब पहचान पत्र की तरह काम करेगा यह कार्ड

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...