spot_img
spot_img
spot_img

खानपान से गुस्से पर करें कंट्रोल… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, थकान और चिंता आम हो गई है। लोग राहत पाने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सिर्फ खानपान में थोड़ा बदलाव ही आपकी जिंदगी बदल सकता है। रिसर्च के मुताबिक, कुछ फूड्स मस्तिष्क में हैप्पी हार्मोन (Serotonin) का स्तर बढ़ाते हैं, जिससे मूड अच्छा होता है और आप हल्का व एनर्जेटिक महसूस करते हैं। आइये जानते हैं वे सुपरफूड्स, जो आपको अंदर से खुशहाल बना सकते हैं—

मानसिक शांति के लिये केलाः केले में मौजूद ट्रिप्टोफैन शरीर में जाकर सेरोटोनिन में बदल जाता है, जो खुशी और सुकून का एहसास दिलाता है। नींद बेहतर करता है। तनाव घटाता है। एनर्जी का संतुलन बनाये रखता है।

तनाव भगाने के लिये काजूः काजू में भरपूर मैग्नीशियम होता है, जो मस्तिष्क को मजबूत बनाता है। थकान और अवसाद कम करता है। प्रोटीन और मिनरल्स से ऊर्जा देता है। रोज कुछ काजू खाना तनाव को दूर रख सकता है।

खुशी बढ़ाने के लिये डार्क चॉकलेटः डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स मस्तिष्क में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं और सेरोटोनिन का स्तर बढ़ाते हैं। मन हल्का करता है। तुरंत मूड फ्रेश करता है। तनाव को कम करता है।

पाचन और मूड के लिये प्रोबायोटिक फूडः “गट हेल्थ” यानी आंत का स्वास्थ्य मानसिक शांति से सीधा जुड़ा है। दही, छाछ, केफिर, किमची और सॉकरक्राट जैसे फूड्स अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाते हैं। पाचन बेहतर करते हैं। मूड को हल्का और खुश रखते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...