spot_img
spot_img
spot_img

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप से कॉन्टैक्ट करने वाला मोबाइल मिला… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : PLFI के 6 मोस्ट वांटेड खूंखार उग्रवादियों को आज धर लिया गया। जिला के पुलिस कप्तान अमन कुमार को मिली एक गुप्त सूचना ने इन 6 उग्रवादियों के सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। गिरफ्तार उग्रवादियों में आनंद सिंह उर्फ लोदरो सिंह, जोनसन बारला उर्फ मोटा, प्रकाश साहू, लखन गोप उर्फ जीतेंद्र गोप, गौतम गोप उर्फ जलवा और उदित गोप शामिल है। इनके पास से पुलिस ने 2 देसी कट्टा, 11 जिन्दा गोलियां, मोबाइल फोन, PLFI का पर्चा और चंदे का रसीद जब्त किया है। किसी का भी बेखटके मर्डर करना, जहां-तहां गोलीबारी कर दहशत फैलाना, लोगों को डरा-हड़का कर रंगदारी और लेवी वसूलना इनकी फितरत।

PLFI

गिरफ्तार उग्रवादियों ने खोले चौंकाने वाले राज

बीते कल यानी रविवार को खूंटी पुलिस कप्तान अमन कुमार को इंफॉरमेशन मिली थी कि रनिया थाना और सिमडेगा जिले के महाबुआंग थाना के बॉर्डर इलाके के कोटांगेर, मेरोमबीर, गोहारम तथा ओलहान, बेडाईरंगे में PLFI के खूंखार उग्रवादी घूम रहे हैं। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इंफॉरमेशन को काफी गंभीरता से लिया गया। तोरपा SDPO ओम प्रकाश तिवारी की देखरेख में छापामारी के लिए टीम बनाई गई। गठित टीम छापेमारी की और रनिया थाना क्षेत्र के गोहराम से सरिता जाने वाले रोड के पास टोंगरी पर 2 उग्रवादियों को दबोच लिया। इनमें आनंद सिंह और जोनशन बारला शामिल था। दोनों के पास से देसी कट्टा, गोलियां, पर्चा और चंदा रसीत बरामद की गई। पुलिस के सामने उग्रवादियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। पुलिस को दिये अपने बयान में कबूल किया कि बीते 18 जनवरी की रात सिमडेगा के ओड़गा में स्टेशन के पास जेसीबी, टैंकर और पोकलेन को फूंकने में इन दोनों का हाथ था। जलाई गई गाड़ियां रेलवे के काम में लगी थी।

PLFI

सुप्रीमो दिनेश गोप से कॉन्टैक्ट करने वाला मोबाइव फोन जब्त

वहीं इनकी निशानदेही पर रनिया थाना इलाके से PLFI के एक और उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया। इसका नाम प्रकाश साहू है। यह बड़का लाइजनर है। उसके पास से पार्टी सुप्रीमो दिनेश गोप से कॉन्टैक्ट करने वाला मोबाइल फोन जब्त किया गया। वहीं, गोलियां, चंदा रसीद और पर्चा भी मिला। इसके बाद जरियागढ़ा थाना के बसकपुर इलाके से तीन और उद्रवादियों को दबोचा गया। इनमें लखन, गौतम और उदित शामिल हैं। इनके पास से कमांडर तिलकेश्वर गोप से कॉन्टैक्ट करने वाला मोबाइल, देसी कट्टा, गोलियां, चंदा रसीद और पर्चा मिला। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। सुनें क्या बोले पुलिस कप्तान अमन कुमार…

PLFI

इसे भी पढ़ें : इन पारा शिक्षकों की नौकरी दाव पर…देखें

इसे भी पढ़ें : कॉलेज स्टूडेंट अनिशा की मौ*त से गुस्साए लोगों ने निकाला कैंडल मार्च… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...