spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

विधायक की हत्‍या की प्‍लानिंग, वीडियो सामने आते ही पुलिस ने…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

भदोही : विधायक की हत्या की साजिश बचने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूर्व विधायक समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस के हाथ विधायक की हत्या की साजिश रचते दो लोगों का वीडियो सामने आया। वीडियो सामने आते ही पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में टीम गठित कर आरोपियों को दबोचने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। पुलिस ने दोनों आरोपी सद्दाम और सोनू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। मामला यूपी के भदोही जिले के ज्ञानपुर से सामने आया है।

ज्ञानपुर से निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे की हत्या की साजिश रची जा रही थी। इल्जाम है कि चार बार से विधायक बन रहे पूर्व विधायक और बाहुबली विजय मिश्रा को इस बार विपुल दुबे ने चुनाव में हरा दिया। इसी को लेकर मिश्रा नाराज थे। शनिवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें दो शख्स यह कहते हुए दिखाई दे रहे थे कि उन्हें पैसे की जरूरत है। वह लोग ज्ञानपुर विधायक को रास्ते से हटा देंगे। उसके बाद ही आज चुनाव हो पाएगा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सद्दाम और सोनू को दबोच लिया। इस मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी रामलली मिश्रा, बेटी रीमा पांडे, भतीजा मनीष मिश्रा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस वीडियो को लेकर राजकमल तिवारी ने पुलिस में शिकायत की थी। कहा कि सद्दाम और सोनू तिवारी उसके पास आए और कहने लगे कि रामलली और रीमा ने उन्हें यहां भेजा है। अगर पैसे मिल जाए तो वह ज्ञानपुर विधायक को रास्‍ते से हटा देंगे। इल्जाम है कि जेल में बंद विजय मिश्रा की जब पेशी होती थी तब दोनों आरोपी उनसे मिलकर योजना बनाते थे। राजकमल ने उस बातचीत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। राजकमल के पिता कृष्‍ण मोहन तिवारी ने विजय मिश्रा पर संपत्ति और फार्म पर कब्जा करने का मामला पहले ही थाने में दर्ज करा रखा है।

Read More : माओवादियों ने जमकर मचाया उत्‍पात, देखिये क्‍या कर डाला

Read More :ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर Andrew Symonds की दर्दनाक मौत

Read More : कुर्सी डोला देने का नाम था पूजा मैडम… देखें

Read More : St. Xavier’s College की छात्रा क्या कर डाली… देखें

Read More : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला!: Driving License बनाने के न‍ियम बदले, जान लें वरना…

Read More : “मैं झुकेगा नहीं” स्‍टाइल पहुंचा दिया हवालात… देखें कैसे

Read More : काले हिरण और मोर को मारा, पकड़ने गये SI समेत 3 पुलिसवालों की हत्‍या

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...