spot_img
spot_img
spot_img

तजना नदी किनारे साजिश नाकाम, धरा गये ये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : खूंटी में पुलिस ने समय रहते एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर तजना नदी के किनारे नहर के पास छापेमारी कर पुलिस ने PLFI संगठन से जुड़े छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और लेवी वसूली से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किये गये हैं। खबर है कि 13 मार्च को खूंटी के SP को सूचना मिली कि PLFI के नाम पर कुछ अपराधी तजना नदी के पास इकट्ठा हुये हैं। सूचना थी कि ये लोग इलाके के व्यवसायियों और ठेकेदारों से लेवी की रकम लेने और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के बाद SDPO के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम तजना नदी के पास नहर किनारे घेराबंदी कर छह अपराधियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में विजय भोक्ता, धीरज कुमार, अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक राम, शुभम कुमार पोद्दार उर्फ शुभम कुमार, निमिस गोप उर्फ हनि, राम आयोध्या शर्मा उर्फ राजा शर्मा शामिल हैं। इनके पास से एक देशी पिस्टल, जिंदा गोलियां, PLFI संगठन के पर्चे, लेवी वसूली का हिसाब लिखी नोटबुक/कॉपी, व्यवसायियों और ठेकेदारों के नाम-पता व मोबाइल नंबर की सूची, बैंक खातों से जुड़े पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड, जमीन खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज, मोबाइल फोन की खरीद रसीद मिले। पुलिस ने अपराधियों के इस्तेमाल में लाई जा रही Mahindra XUV500 कार को भी जब्त कर लिया है।

इसे भी पढ़ें : बेकाबू कार ने भीड़ को रौं’दा, गुस्साये लोगों ने किया रोड जाम… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...