Kohramlive : संसद में धक्कामुक्की में चोटिल हुये भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत की हालत में पहले से सुधार है। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। ‘धक्कामुक्की’ कांड के बाद कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे के सामने हैं। दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के तीखे बाण चला रहे हैं। कांग्रेसी सांसदो का कहना है कि गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा बाबा साहब आंबेडकर को लेकर दिये गये बयान पर आपत्ति जता रहे थे। तभी भाजपाई सांसदों ने उन्हें रोका-टोका और धमकाया। वहीं भाजपाई सांसदों का कहना है कि ये इल्जाम सरासर गलत है। राहुल गांधी ने आक्रामक रवैया अपनाया और उनके सांसदों को चोट पहुंचायी। बाद में भाजपा के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से कहा कि “राहुल गांधी का अहंकार आज संसद में देखने को मिला। कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया और संसद में गुंडागर्दी की। वहीं खड़गे और राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि, “अडाणी के मुद्दे पर चर्चा रोकने के लिए बीजेपी ने हर संभव कोशिश की है। अब उन्होंने नया तरीका अपनाया। धक्का-मुक्की और डराने-धमकाने का। बीजेपी सांसद डंडे लेकर खड़े थे और हमें संसद में प्रवेश करने से रोक रहे थे।”
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों