पाकुड़ : कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की उत्तर प्रदेश में गिरफ्तारी और उनके साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ सोमवार को पाकुड़ में कांग्रेासियों ने आक्रोश जताया। जमकर प्रदर्शन किया और यूपी के मुख्यमंत्री योगी के विरुद्ध नारेबाजी की। डीसी ऑफिस चौक पर योगी का पुतला जलाया। बता दें कि चार किसानों की मौत और कई के घायल होने के बाद परिजनों से मिलने प्रियंका, भूपेंद्र हुड्डा के साथ लखीमपुर जा रही थीं। वहां जाने से उन्हें रोका गया और हिरासत में लिया गया।
ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि योगी सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने प्रियंका गांधी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उनको गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि सरकार जन विरोधी कार्य कर रही है। किसी भी नेता को प्रभावित लोगों ने मिलने से रोक रही है।
Read More : SDO का स्टेनो चढ़ा ACB के हत्थे, इतने रुपये ले रहा था घूस
Read More : काम की बात : Aadhar कार्ड का फोटो कराना है चेंज, तो यहां जानें तरीका
Read More : सुलग उठा यूपी, 4 किसान समेत 8 मरे, पुलिस गाड़ी फूंकी, धरना, देखें














