spot_img
spot_img
spot_img

कांग्रेस का नारा : “वोट चोर-गद्दी छोड़”, 25 लाख हस्ताक्षरों का लक्ष्य…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : लोकतंत्र की चौखट पर इस वक्त कांग्रेस ने नई दस्तक दी है। “वोट चोर – गद्दी छोड़” नाम से शुरू हुआ अखिल भारतीय हस्ताक्षर अभियान अब झारखंड की गलियों, चौपालों और बाजारों तक अपनी पैठ जमाने को तैयार है। 15 सितंबर से शुरू यह अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसका मकसद वोट चोरी के खतरे पर जनता को जागरूक करना और लोकतंत्र की रक्षा के लिये लोगों की राय दर्ज करना। झारखंड का लक्ष्य 25 लाख हस्ताक्षर जुटाना है। शुरुआती 17 दिनों में झारखंड कांग्रेस की सक्रियता पर सवाल उठे तो प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कार्यकर्ताओं को झकझोरते हुये कहा कि “अब हर पंचायत, हर वार्ड, हर गली तक कांग्रेस का झंडा पहुंचेगा। घर-घर जाकर जनता से हस्ताक्षर कराइये, यही लोकतंत्र की सच्ची लड़ाई है।” प्रदेश अध्यक्ष ने याद दिलाया कि यह अभियान राहुल गांधी की पहल है। देशभर से 30 से 40 लाख हस्ताक्षर जुटाकर सीधे AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) को भेजना है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...