Ranchi : AICC के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कई राज्यों में नये प्रभारी नियुक्त किये हैं, उन्होंने झारखंड सहित 9 राज्यों में प्रभारी बदले हैं। वहीं दो राज्यों में महासचिव नियुक्त किये हैं। इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। झारखंड में के. राजू को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें झारखंड का नया कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में कांग्रेस SC- ST- OBC- माइनोरिटीज विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर हैं। वे पहले IAS अधिकारी भी रह चुके हैं। झारखंड कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने उन्हें अनुभवी और बेहतरीन संगठनकर्ता बताया वहीं कहा कि उनके प्रभारी बनाने से झारखंड में कांग्रेस और मजबूत होगी।

इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचीं राष्ट्रपति…
इसे भी पढ़ें :राजधानी के इन इलाकों में अगले 2 रोज नहीं आयेगा पानी
इसे भी पढ़ें :चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्राइस मनी का हुआ ऐलान, इन पर होगी पैसों की बारिश








