Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी के डहू बरटोली में भक्तिमय वातावरण… ढोल-नगाड़ों की गूंज, जयकारों का उद्घोष और श्रद्धालुओं का उमड़ता सैलाब। श्री श्री देवी मंडप का वार्षिक महोत्सव पूरे धार्मिक उत्साह के साथ शुरू हो गया। गंगा मैया के पावन तट पर 251 सुहागिनों और कन्याओं ने विधिपूर्वक कलश में पवित्र जल भरा और जय श्रीराम, हर हर महादेव और जय माता दी के नारों के बीच पूरे श्रद्धा भाव से मंदिर तक यात्रा निकाली। वातावरण में आस्था और भक्ति का संगम था। इस शुभ अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, ओरमांझी पूजा समिति अध्यक्ष रामकुमार महतो, संयोजक सत्यनारायण तिवारी, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी शशि मेहता समेत अनेक गणमान्य व्यक्तित्व शामिल हुये। केंद्रीय मंत्री ने मंदिर में माथा टेककर देश की सुख-शांति की कामना की और कहा, “धार्मिक आयोजन आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ाते हैं, यही हमारी संस्कृति की विशेषता है।”
26 को पूर्णाहुति, 27 को भंडारा
पांच दिवसीय यह अनुष्ठान 26 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ समाप्त होगा, वहीं, 27 फरवरी को भव्य भंडारे का आयोजन किया जायेगा। आयोजन समिति के भुनेश्वर महतो, रामएबाल तिवारी, सुरेश महतो, राजेश्वर महतो, अनिल महतो, सहावीर महतो और अन्य सदस्य इस महोत्सव को सफल बनाने में जुटे हैं।
इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला












