Ranchi : श्याम बाबा की अनुपम झांकी निकाले जाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। श्री श्याम सेवा समिति चुटिया के बैनर तले निकाली जाने वाली इस यात्रा को यादगार बनाने में महिला सदस्यों द्वारा फूलों से सिंगार किया जायेगा। श्याम बाबा को रबड़ी का भोग लगाया जायेगा। यात्रा की शुरूआत कल शाम सवा छह बजे सेठ रामेश्वर लाल पोद्दार स्मृति भवन से निकाली जायेगी। सम्मानित अतिथि की तौर पर कृष्ण कुमार पोद्दार, फतेहचंद अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, संजीव पोद्दार, ओम प्रकाश अग्रवाल एवं ओमप्रकाश मोदी मौजूद रहेंगे। मुख्य यजमान प्रमोद पोद्दार और उनकी पत्नी पूनम पोद्दार होगी। बाबा की ज्योत जलाकर उनका पूजा-पाठ किया जायेगा। भजन गंगा भी प्रवाहित होगी। इस मसले को लेकर आज हुई बैठक में ललिता केड़िया, परमेश्वरी जोशी, रेणु अग्रवाल, बॉबी अग्रवाल, ऋषि टिबडेवाल, प्रकाश अग्रवाल, प्रमोद पोद्दार, दीपक अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, डॉ. भरत कुमार अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
श्याम बाबा की अनुपम झांकी की पूरी तैयारी, यादगार होगा लम्हा
Date:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट
Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...
शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…
Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...
मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें
Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...
रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…
Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...
90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…
Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...









