Ranchi : राजधानी रांची में कल JSCA स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच खेला जायेगा। बड़ी भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये रांची पुलिस ने खास ट्रैफिक प्लान जारी किया है, ताकि शहर में जाम न लगे और लोगों को परेशानी न हो। ट्रैफिक SP राकेश सिंह ने इसके लिये खास दिशा-निर्देश जारी किये हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का शहर में एंट्री पूरी तरह बंद रहेगा। इन्हें केवल रिंग रोड से जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा शालीमार चौक से स्टेडियम के नॉर्थ गेट तक आम वाहनों का परिचालन रोक दिया जायेगा। हालांकि एंबुलेंस और मेडिकल वाहनों को छूट दी गई है। सुजाता चौक, एजी मोड़, बिरसा चौक, धुर्वा गोलचक्कर और अरगोड़ा चौक सहित कई महत्वपूर्ण इलाकों में सुबह 6 बजे से मैच खत्म होने तक ऑटो, टोटो, मालवाहक और सामान्य सवारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पार्किंग के लिये भी खास व्यवस्था की गई है। आम लोगों के लिये सखुआ बागान, महाराणा प्रताप स्कूल मैदान, धुर्वा गोलचक्कर मैदान, जवाहरलाल स्टेडियम, संत थॉमस स्कूल और हेलीपैड मैदान जैसे स्थान तय किये गये हैं। अलग-अलग रूट से आने वाले वाहनों के लिये अलग पार्किंग पॉइंट भी चिन्हित किये गये हैं। VIP–VVIP वाहन शालीमार बाजार और प्रभात तारा मैदान की ओर से नॉर्थ गेट से प्रवेश करेंगे, जबकि मीडिया वाहन धुर्वा गोलचक्कर से साउथ गेट तक जायेंगे। मैच खत्म होने के बाद भारी ट्रैफिक की संभावना को देखते हुये पुलिस ने रिंग रोड आधारित वैकल्पिक मार्ग सुझाये हैं।
JSCA स्टेडियम में वनडे मैच की पूरी तैयारी, बदले गये रूट चार्ट…
Date:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…
Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...
राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…
UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...
झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…
Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...
मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…
Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...
TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…
West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...









