spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूरी तैयारी, फुल ड्रेस रिहर्सल… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूरी तैयारी कर ली गई है। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले समारोह का रविवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया।

रांची प्रक्षेत्र के DIG अनूप बिरथरे, रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा एवं सीनियर SP किशोर कौशल की अगुवाई में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। ये तीनों आला अधिकारियों ने परेड की सलामी ली। वहीं परेड से संबंधित कई जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये। समारोह के दिन मौके पर तैनात रहने वाले अफसरों और पुलिसकर्मियों की ज्वायंट ब्रीफिंग हुई। सभी पदाधिकारियों को समय पर समारोह स्थल पहुंचकर अपनी ड्यूटी संभाल लेने को कहा गया है।

पूरे सम्मान के साथ गणमान्य लोगों को उनके स्थान में बैठाने की जिम्मेदारी भी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई। समारोह में आने वाले लोगों की जांच गंभीरता से करने को कहा गया है। किसी भी हालत में गलत लोग आपत्तिजनक सामग्री लेकर समारोह स्थल के अंदर एंट्री नहीं कर सके। परेड का समादेशन प्रशिक्षु ASP कुमार शिवाशीष एवं सार्जेट मेजर 2 सुबोध कुमार गुप्ता करेंगे। मौके पर रांची के उप विकास आयुक्त, सिटी SP, अपर समाहर्ता, अपर जिला दंडाधिकारी, SDO एवं संबंधित थानों के पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

मोरहाबादी मैदान मेें आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून निम्न हैंः-

1. CRPF – एक प्लाटून
2. ITBP – एक प्लाटून
3. CISF – एक प्लाटून
4. SSB – एक प्लाटून
5. UP पुलिस – एक प्लाटून
6. झारखण्ड जगुआर – एक प्लाटून
7. जैप-1 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
8. जैप-10 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
9. जैप-2 – एक प्लाटून
10. रांची पुलिस (महिला) – एक प्लाटून
11. रांची पुलिस (पुरुष) – एक प्लाटून
12. होमगार्ड – एकप्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
13. NCC एसआर – एक प्लाटून (गर्ल्स)
14. NCC एसआर – एक प्लाटून (ब्वॉयज)

इसे भी पढ़ें : राजधानी की धरा में आदिवासी की जीवन गाथा की खुशबू… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पुलिस की हरकत से दुखी लोगों ने किया हंगामा, फिर पति का सरेंडर… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : Ankita Lokhande ने पिता को दिया कंधा, फूट-फूटकर रोईं

इसे भी पढ़ें : 8 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : आपस में हो गया खू*न-खराबा, दो उग्रवादियों की मिली डे*ड बॉडी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जंगल में एनकाउंटर, एक जवान शहीद, 11 बंकर तहस-नहस… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बिहार के रवि सिंह का लखनऊ में खत्म हो गया परिवार… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें :

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...