बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड मुख्यालय का चहल-पहल भरा बाजार, जहां रोज हजारों लोग आते-जाते हैं, वहां इन दिनों एक बड़ी परेशानी ने सबका जीना मुश्किल कर दिया है। चतरा मोड़ पर स्थित एकमात्र सामुदायिक शौचालय पिछले 10 दिनों से बंद पड़ा है। शौचालय का बोरिंग धंस जाने से पानी का आना बंद है। पानी के बिना शौचालय कब तक चलता? और अब, पूरे बाजार में एक भी विकल्प न होने से लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। यह स्थिति न सिर्फ स्वच्छ भारत अभियान के लिये करारा झटका है, बल्कि स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिये भी बड़ा खतरा है।

दुकानदारों का दर्द

स्थानीय दुकानदार बताते हैं कि शौचालय बंद होने से ग्राहकों की भीड़ घट गई है। “ग्राहक आधे घंटे से ज्यादा बाजार में नहीं रुकते। बच्चों और महिलाओं के लिये तो सबसे ज्यादा दिक्कत है,” एक दुकानदार ने कहा, व्यवसाय पर सीधा असर पड़ रहा है। पूर्व मुखिया और मुखिया प्रतिनिधि बिनोद कुमार सिंह ने कहा, “यह समस्या बोरिंग की मरम्मत न होने से पैदा हुई है। प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत रही है।” स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत बोरिंग की मरम्मत कर शौचालय को चालू किया जाये। बढ़ती भीड़ को देखते हुये बाजार में अतिरिक्त सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाये।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

1 जून से बढ़ जायेगा बस किराया…

Bihar : बिहार सरकार ने यात्री बसों के किराये...

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...