KHUNTI : किसी बात पर झगड़ा हो जाने के बाद गुस्से में तमतमाया तेलेस्फर बोदरा अपने पिता पौलुस बोदरा को टाँगी से मारकर मौत के घाट उतार डाला। वहीं जब उसे आत्मगलानी का एहसास हुआ तब वह भी फांसी के फंदे पर लटक कर सुसाइड कर लिया। यह घटना खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में हुई। रविवार की देर रात हुई इस वारदात के बारे में सुसाइड करने वाले तेलेस्फर की बेवा ने पुलिस को बताया कि सारी घटना उसके आंखों के सामने हुई। ससुर की हत्या करता देख वह डर गई और वह अपनी दो छोटी बच्चियों को लेकर भाग गई। सुबह जब घर लौटी तो देखा की उसका पति भी फांसी के फंदे पर झूल रहा। इसकी सूचना ग्राम प्रधान और मुरहू थाना के पुलिस को दी। मुरहू थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सदर अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया।
इसे भी पढ़ें : जिस थाना में केस दर्ज, वहीं के कांस्टेबल संग रंगरलियां मानते धराई लेक्चरर की पत्नी
इसे भी पढ़ें : 400 करोड़ की लागत से बने देवघर एयरपोर्ट की यह है खासियत, देखें…












