spot_img

शक में कर गया बड़ा गुनाह, फिर क्या हुआ… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भोरे-भोर शमशेर सिंह थाने में पहुंचा, उसके कपड़े में लगे खून के धब्बे को देखते ही SI कृष्ण कुमार का माथा ठनका। शमशेर ने जब अपनी जुबां खोली तो SI हक्का-बक्का रह गये। शमशेर ने कहा कि उसने अपनी बीवी कुसुम और बेटे इशांत का खून कर दिया है। बीवी का चरित्र ठीक-ठाक नहीं था। मन में ख्याल आया कि अगर मैं जेल चला गया तो बेटा कैसे पले-बढ़ेगा, यह सोचकर उसका भी गला घोंट डाला। दोनों को मारने के बाद आत्म ग्लानि हुई, इस वजह से खुद थाने में चला आया। SI को सहसा यकीन नहीं हुआ कि कोई बाप 8 साल के मासूम का सोये अवस्था में गला घोंट उसे मार दें। शमशेर को सुनने के बाद SI कृष्ण कुमार अपने कुछ सहयोगियों के साथ शमशेर के घर पहुंच गये। खून से लथपथ बीवी कुसुम की डेड बॉडी पड़ी हुई थी, वहीं बेटा मच्छरदानी के अंदर अचेत पड़ा था। उसे हिलाया-डुलाया गया, पर उसके बदन में कोई हलचल नहीं हुई। गला निहारा गया तो पुलिस को शमशेर की बातें याद आ गई। मां-बेटे के डेड बॉडी को पुलिस ने अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। यह सनसनीखेज वारदात हरियाणा के सोनीपत के गोपालपुर गांव से सामने आई है।मच्छरदानी में सो रहा था बेटा इशांत।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार शमशेर ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया है कि उसे बहुत दिनों से अपनी घरवाली के चाल-चलन पर शक था। इस बात को लेकर अक्सर दोनों में खूब झगड़ा-झंझट भी होते रहता था। उसने ठाना कि कुसुम की कहानी ही खत्म कर देते हैं। इसके बाद तेज धार हथियार से कुसुम पर दनादन कई वार कर उसका काम तमाम कर दिया। बेटा इंशात छत पर सोया हुआ था। उसका गला घोंट डाला। शमशेर की बड़ी बेटी अपनी फूआ के घर में रहती थी, इस कारण उसकी जान बच गई। उसकी फूआ का घर रतनगढ़ गांव में है। गिरफ्तार संदेही गुनाहगार शमशेर सिंह की बातों में कितना दम है, इस बिंदु पर पुलिस गहराई से तहकीकात कर रही है। पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है।

माैके पर छानबीन में लगी पुलिस।

गांव में पहुंचे पुलिस अधिकारी और मौके पर ग्रामीण।

इसे भी पढ़ें :अगले 5 दिनों के दौरान मौसम की चेतावनी…देखें क्या

इसे भी पढ़ें :रांची में पार्षद के घर के बाहर फायरिंग…

इसे भी पढ़ें :लड़ाकू विमान में राष्ट्रपति मुर्मू…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :खुद म*र गया, पर 4 को जीवनदान दे गया सुशांत… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :राशन मिलता नहीं ले लेते हैं फिंगर प्रिन्ट, ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :लुटेरा गैंग के चार सदस्यों का पुलिस ने क्या किया हाल…देखें

इसे भी पढ़ें :मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी को मा*री गो*ली, क्या बोल गए मंत्री… देखें

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...