spot_img

झारखंड में शीतलहर का कहर, इन जिलों में येलो अलर्ट… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। बर्फीली हवाओं और शीतलहर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। ठंड से बीमार पड़ने वालों की संख्या बढ़ रही है, वहीं बाजारों में गर्म कपड़ों, हीटर और ब्लोअर की मांग तेज हो गई है। हालांकि, सर्द मौसम के बावजूद राज्यभर में क्रिसमस का त्योहार पूरे उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया। सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभायें हुई, रांची के चर्चों के आसपास मेले जैसा माहौल बना रहा। मौसम केंद्र ने ठंड से बचाव को लेकर अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा, वहीं, कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा भी देखा गया। राज्य के कई हिस्सों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है।

12 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम केंद्र की 25 दिसंबर की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 12 जिलों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिसके मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रांची, खूंटी, गुमला, चतरा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 27 दिसंबर तक ठंड से राहत की कोई संभावना नहीं है। दिन के वक्त राज्य के छह जिलों में अधिकतम तापमान में आंशिक सुधार दर्ज किया गया है। जमशेदपुर 26.0°C, खूंटी 25.6°C, चाईबासा 27.4°C, सिमडेगा 26.3°C, डाल्टनगंज 26.1°C, सरायकेला 26.1°C दर्ज किया गया। हालांकि जमशेदपुर को छोड़कर रांची और बोकारो समेत अधिकांश प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे बना हुआ है। दिन में सबसे ज्यादा ठंड कोडरमा, देवघर, हजारीबाग और लातेहार में महसूस की जा रही है, जहां अधिकतम पारा 20 डिग्री से नीचे चला गया है।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई