spot_img

झारखंड में ठंड ने दी दस्तक, दीवाली पर कैसा रहेगा मौसम… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में ठंड ने समय से पहले दस्तक दे दी है। सुबह-शाम हल्की सिहरन और गिरते तापमान ने सर्दी की आहट साफ कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार ठंड कुछ ज्यादा ही कड़ाके की हो सकती है।

गुमला में 16 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रांची में 17 अक्टूबर को पारा 17 डिग्री तक पहुंच गया। यह पिछले साल के मुकाबले करीब 5 डिग्री कम है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होगी। 18 से 20 अक्टूबर तक झारखंड के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाये रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। 21 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी जिलों पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में हल्के बादल रह सकते हैं। हालांकि, मौसम शुष्क रहेगा जिससे ठंड ज्यादा महसूस होगी।

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और शाम हल्के गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सर्द हवाओं से बचाने की जरूरत है। इस वक्त की हल्की लापरवाही भी सर्दी-जुकाम की वजह बन सकती है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...