‘कॉफी विद एसडीएम,’ आई चुनौतियां, समाधान के संकेत…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : प्रशासन और व्यापार समुदाय के बीच समन्वय बढ़ाने की पहल के तहत सदर SDO संजय कुमार द्वारा संचालित साप्ताहिक कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ का आयोजन किया गया। इस बार का सत्र अनुमंडल क्षेत्र के फुटवियर (जूता-चप्पल) व्यवसायियों को समर्पित रहा। बैठक में फुटवियर व्यवसाय से जुड़े डीलर, उद्यमी और दुकानदार शामिल हुये, जिन्होंने स्थानीय बाजार संचालन, फुटपाथ अतिक्रमण, भीड़भाड़ प्रबंधन तथा दैनिक व्यापारिक गतिविधियों में आने वाली चुनौतियों को विस्तार से रखा।

व्यापार–प्रशासन समन्वय पर जोर

SDO संजय कुमार ने व्यवसायियों की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुये कहा कि प्रशासन का उद्देश्य व्यापार को प्रोत्साहन देना, बाजारों में सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण तैयार करना और संवाद के माध्यम से समाधान निकालना है। बैठक में लाइसेंसिंग, पार्किंग, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा, तथा फुटपाथ प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। SDO ने कहा कि बेहतर प्रबंधन से न केवल बाजारों में सुविधा बढ़ेगी बल्कि समन्वित व्यवस्था भी विकसित होगी। कार्यक्रम के दौरान व्यवसायियों ने प्रशासन की संवेदनशील पहल “आइये खुशियां बांटें” की सराहना की। उन्होंने इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की इच्छा जताते हुये जरूरतमंदों तक जूते-चप्पल पहुंचाने की बात कही। SDO संजय कुमार ने इसे स्वागतयोग्य बताते हुये कहा कि ऐसी सामाजिक सहभागिता से न केवल संवेदनशील वातावरण बनता है, बल्कि प्रशासन और समाज के बीच भागीदारी भी मजबूत होती है।

बैठक में जामिया फुटवियर के प्रोपराइटर मोहम्मद मिशब उल हक, समाजसेवी राकेश पाल, गरीब नवाज शू स्टोर के प्रोपराइटर मोहम्मद इरफान, मोहम्मद अहसान, मोहम्मद अरमान, अजहरुद्दीन समेत कई फुटवियर ट्रेडर्स मौजूद रहे और उन्होंने सामाजिक-प्रशासनिक मुद्दों पर अपने सुझाव साझा किये।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब जमीन खरीदने से पहले मिलेगी पूरी जानकारी, CM ने दिये स्पष्ट रोडमैप…

Ranchi : झारखंड में जमीन संबंधी विवाद कम करने,...

मजदूरी नहीं मिली, गुमला में मा’रधाड़…

Gumla : भारतमाला सड़क परियोजना को लेकर पहले से...

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी पहुंची झारखंड मंत्रालय… जानें क्यों

Ranchi : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा...

CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिये ये बड़े टास्क…

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता...

ट्रंप की बेटी और दामाद भारत में, जगमगाया जामनगर…

Kohramlive : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी...