Kohramlive : महानगर गैस लिमिटेड (Mahanagar Gas Ltd) ने PNG और CNG की कीमतें बढ़ा दी हैं। अब मुंबईवासियों को खाना बनाना और कार चलाना दोनों महंगा पड़ेगा। महानगर गैस ने ऑटो गैस के दामों को 3.5 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ा दिया है। पाइप्ड कुकिंग गैस की कीमत को 1.5 रुपये प्रति एससीएम के हिसाब से बढ़ाया गया है। बढ़ी दरें आज से प्रभावी हो जाएंगी।
अगस्त में भी हुई थी बढ़ोतरी
जानकारी के अनुसार, वर्तमान में मुंबई में सीएनजी की कीमत 86 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की कीमत 24.65 रुपये प्रति किलोग्राम है। पिछली वृद्धि अगस्त के महीने में प्रभावी हुई थी। एमजीएल ने सीएनजी के खुदरा मूल्य में 6 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी के खुदरा मूल्य में 4 रुपये/एससीएम की बढ़ोतरी की थी।
गैस आपूर्ति में हुई 10 फीसदी की कटौती
वहीं महानगर गैस ने एपीएम गैस की आपूर्ति में कमी पर कहा कि आपूर्ति में 10 फीसदी की कटौती की गई है, जिससे उसे बाहर से ईंधन की आपूर्ति काफी अधिक कीमत पर करनी पड़ी क्योंकि गैस की मांग अभी कम नहीं हुई है. इसके साथ ही एमजीएल ने दावा किया कि इन कीमतों के बाद भी सीएनजी महानगर में पेट्रोल की तुलना में लगभग 42 फीसदी सस्ता है, जबकि पीएनजी मौजूदा एलपीजी की तुलना में लगभग 8 फीसदी सस्ता है
इसे भी पढ़ें : इंग्लैंड की टीम श्रीलंका को हरा पहुंची सेमीफाइनल में
इसे भी पढ़ें : फरार IPS आदित्य कुमार कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : शिक्षा विभाग कर्मी के घर गंदा धंधा, बाहर से मंगाई जाती थी लड़कियां… देखें
इसे भी पढ़ें : KVS में इन पदों पर बम्पर वैकेंसी… इस डेट तक कर सकते है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : राजधानी में 20 पुलिसकर्मी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : प्रकाश पर्व पर विशाल शोभा यात्रा 6 नवम्बर को








