Delhi : दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आज से ”केजरीवाल को आशीर्वाद” अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की सबसे भ्रष्टाचारी, तानाशाही ताकतों को ललकारा है। सुनीता ने एक व्हाट्सएप नंबर (8297324624) जारी किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल केजरीवाल को आशीर्वाद देने के लिए आप इस नंबर पर व्हाट्सएप करें। सुनीता केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि अपने संदेश इस पर भेजिये। बेशक, आप किसी भी पार्टी से हों। सुनीता केजरीवाल आज मीडिया से बातें कर रही थी।
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि ”मैं सुनीता केजरीवाल, अरविंद जी की धर्मपत्नी, कल अरविंद केजरीवाल ने जो कोर्ट में कहां वो आपने सुना होगा, अगर नहीं सुना तो कृपया एक बार सुनिये। उन्होंने जो कोर्ट के सामने बोला उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिये। वो सच्चे देशभक्त हैं। बिल्कुल ऐसे ही हमारे स्वतंत्रता सैनानी अंग्रेजों की तानाशाही से लड़ते थे। पिछले तीस साल से मैं उनके साथ हूं, देशभक्ति उनके रोम-रोम में बसी है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की सबसे भ्रष्टाचारी, तानाशाही ताकतों को ललकारा है। आपने अरविंद केजरीवाल को अपना भाई अपना बेटा कहा है, क्या आप इस लड़ाई में अपने भाई अपने बेटे का साथ नहीं देंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि हम सब साथ मिलकर ये लड़ाई लड़ेंगे।”
आप ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर
CM केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने मीडिया से कहा कि मैं आपको एक व्हाट्सएप नंबर दे रही हूं। व्हाट्सएप नंबर 8297324624 है। आज से हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं जिसका नाम ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ है। इस नंबर पर आप अपने केजरीवाल को आशीर्वाद, दुआएं और प्रार्थनाएं भेज सकते हैं। कोई और भी संदेश देना चाहें तो वो भी दे सकते हैं। कई माताओं ने तो अपने बेटे के लिए मन्नत मांगी है। कई बहनों ने भी अपने भाई के लिए मन्नत मांगी है। वो भी लिखकर भेज सकते हैं। मुझे कई लोगों के फोन भी आये कि उन्होंने अरविंद के लिए व्रत भी रखा है, कितना प्यार करते हैं अरविंद जी से लोग। उन्होंने आगे कहा कि मैं आप सबके मैसेज उनको जेल में देकर आऊंगी और उन्हें मैसेज देने के लिए आपको आम आदमी पार्टी का होने के जरूरत नहीं है। सभी युवा महिलाएं, बच्चे, बूढ़े, अमीर, गरीब सब लोग अपने भाई अपने बेटे अरविंद जी को कुछ न कुछ जरूर लिखें।
इसे भी पढ़ें :इस रोज बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज… जानें
इसे भी पढ़ें :दादी के बोल सुन दरक गया सबका कलेजा…
इसे भी पढ़ें :BJP ने जारी की पांचवी लिस्ट, कई चौंकाने वाले नाम आये सामने… देखें
इसे भी पढ़ें :होली को लेकर राजधानी में अलर्ट, समाजसेवी क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें :दिल्ली के रामलीला मैदान में महाजुटान… कब जानें
इसे भी पढ़ें :मिला लाखों का सामान, धराये 2… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस के बंधु तिर्की झामुमो में! “बुरा न मानो होली है”
इसे भी पढ़ें :झारखंड में इस महीने दो रोज रहेगा मौसम का यह हाल
इसे भी पढ़ें :मॉस्को में आतंकी ह*मले में म*रने वालों की संख्या बढ़ती जा रही… जानें
इसे भी पढ़ें :इस रोज बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज… जानें
इसे भी पढ़ें :दादी के बोल सुन दरक गया सबका कलेजा…
इसे भी पढ़ें :BJP ने जारी की पांचवी लिस्ट, कई चौंकाने वाले नाम आये सामने… देखें
इसे भी पढ़ें :होली को लेकर राजधानी में अलर्ट, समाजसेवी क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें : Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…
इसे भी पढ़ें : Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…
इसे भी पढ़ें : Delhi : न्यू झारखंड भवन का रेजिडेंट कमिश्नर ने किया निरीक्षण, दिये सख्त निर्देश…
इसे भी पढ़ें : धनबाद में बड़ा हा’दसा…
इसे भी पढ़ें : भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…






