Bihar : CM नीतीश कुमार की आज से शुरू होने वाली महिला संवाद यात्रा टल गई। खबर है कि निजी कारणों से उनकी यह यात्रा टली है। संभावना है कि 23 दिसम्बर से उनकी ये यात्रा शुरू हो सकती है, वैसे यात्रा को लेकर अबतक कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले CM की यात्रा को बेहद खास माना जा रहा है। इस दरम्यान CM नीतीश कुमार सात निश्चय योजना, जल जीवन हरियाली योजना की समीक्षा भी करेंगे। CM संवाद कार्यक्रम के तहत महिलाओं से बातचीत करेंगे। वहीं, उनकी समस्याओं को सुनेंगे। जीविका दीदियों से भी बातचीत करेंगे। हर जिले में यह कार्यक्रम होगा। इसमें मंत्री और प्रभारी मंत्री मौजूद रहेंगे। इधर, तेजस्वी यादव CM की यात्रा पर होने वाले करोड़ों रुपये के खर्च पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। कुछ दिन पहले तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा था कि,”मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यात्रा तथा महिलाओं के नाम पर सोशल मीडिया इत्यादि पर प्रचार-प्रसार के लिए 𝟏𝟎𝟒 करोड़ तथा चाय-पानी और अल्पाहार के लिए 𝟏𝟏𝟒 करोड़ सरकार के खजाने से अलट-पलट वाली छवि को सुधारने में खर्च करेंगे। वहीं, 𝟏𝟓𝟎 करोड़ एक 𝐏𝐑 कंपनी को भी दिया जायेगा।
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :क्या बताये बाबू, वो कपटी निकली, ये बोल खूब रोई चंद्रिका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों







