spot_img
spot_img
spot_img

CM के विज़न को मिला ग्लोबल साथ, रांची में बनेगा मेगा कन्वेंशन सेंटर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड सरकार के प्रतिनिधिमंडल की स्पेन और स्वीडन यात्रा अब रंग लाने लगी है। उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस दौरे के दौरान राज्य को 120-170 मिलियन यूरो के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें रांची में “फिरा दी बार्सिलोना इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर” की तर्ज पर एक भव्य सम्मेलन एवं व्यापार प्रदर्शनी केंद्र की स्थापना शामिल है। टेस्ला ग्रुप एस के चेयरमैन ने 150 मिलियन यूरो के निवेश के साथ बैटरी भंडारण परियोजना शुरू करने की इच्छा जताई। वहीं, एफसी बार्सिलोना क्लब से समझौते के तहत झारखंड के फुटबॉल कोचों को प्रशिक्षण देने की पहल की है। पर्यटन के क्षेत्र में जियोलॉजिकल म्यूजियम की संभावनाएं तलाशीं गईं।

वोल्वो से बातचीत

स्वीडन के गोथेनबर्ग में वोल्वो ट्रक संयंत्र के साथ संभावित साझेदारी पर बातचीत हुई, जिससे झारखंड में भारी ट्रक निर्माण की इकाई स्थापित की जा सके। अरवा राजकमल ने कहा कि “स्पेन और स्वीडन यात्रा से झारखंड की वैश्विक दृश्यता बढ़ी है। निवेश के लिये राज्य की ब्रांड वैल्यू में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

CM के विजन को मिला समर्थन

CM हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पहली बार झारखंड से किसी उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने यूरोप दौरा किया। इस दौरान न सिर्फ निवेश को आमंत्रित किया गया, बल्कि झारखंड की नई छवि को भी वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया गया। प्रेस वार्ता में उद्योग निदेशक सुशांत गौरव, खनन आयुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एमडी जिडको वरुण रंजन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...