Patna : प्रगति यात्रा के दौरान CM नीतीश आज पटना के दनियांवा प्रखंड के तोप गांव पहुंचे। CM ने यहां से जिले को 1404.84 करोड़ रुपये की सौगात दी। वहीं 623 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 845.43 करोड़ रुपये की लागत से 367 योजनाओं का उद्घाटन एवं 559.41 करोड़ रुपये की लागत से 256 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस दौरान CM ने मौर्या लोक कॉम्प्लेक्स में नवनिर्मित बहुमंजिला हाइड्रोलिक पार्किंग का उद्घाटन भी किया। वहीं बाढ़ के बेढ़ना में लाइब्रेरी का भी शुभारंभ किया। इसी के साथ 23 दिसंबर से शुरू प्रगति यात्रा आज 21 फरवरी को पटना में खत्म हुई।





