Ranchi : झारखंड के CM चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड की बहन-बेटी की भलाई के लिये बहुत जल्द “मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की जायेगी। इस योजना के तहत 25 वर्ष से ऊपर और 50 वर्ष से कम उम्र की सभी वर्ग समुदाय की गरीब जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जायेगी। झारखंड सरकार प्रदेश की महिलाओं के बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार, महिला सशक्तिकरण, परिवार में महिलाओं की निर्णायक भूमिका सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है। CM चंपई सोरेन आज अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग कर रहे थे।
CM चंपई सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि “मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना” का लाभ निर्धारित समय सीमा के तहत सभी वर्ग समुदाय के पात्र महिलाओं को मिलना शुरू हो, इसपर विभाग युद्धस्तर पर काम करना शुरू कर दें। वहीं, इस योजना के बारे में शहर से लेकर गांव तक प्रचार-प्रसार करना भी जरूरी है। CM ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस योजना से संबंधित सभी प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो, उसका पूरा ख्याल रखा जाये। आईटी विभाग का पूरा सहयोग लें। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द इस योजना का एक बेहतर पोर्टल तैयार करें। इस योजना के सफल संचालन के लिए जरूरी है कि महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग एक दूसरे से बेहतर तालमेल और समन्वय के साथ काम कर बेहतर रिजल्ट दें।
समय पर पेंशन देना तय करें
CM चंपई सोरेन ने कहा सर्वजन पेंशन योजना के तहत हकदारों को समय पर पेंशन देना शुरू करें। उन्होंने सभी प्रकार की पेंशन योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले एक सप्ताह के भीतर लंबित बकाया पेंशन राशि का भुगतान लाभुकों के खाते में हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें।
मीटिंग में मुख्य सचिव एल०खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, विशेष कार्य पदाधिकारी जैप आईटी राजकुमार गुप्ता सहित संबंधित विभाग के अन्य आला अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :भयानक गर्मी से भयावह तस्वीर, एक रोज में 142 दाह संस्कार
इसे भी पढ़ें :चौथी मंजिल से गिरने से पूर्व भारतीय क्रिकेटर की मौ’त…
इसे भी पढ़ें :रंगेहाथ रिश्वत लेते धराये अर्जुन राम…
इसे भी पढ़ें :वरिष्ठ भाजपा नेता चुनी गई ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष… देखें
इसे भी पढ़ें :कुख्यात गैंगस्टर को किया गया शिफ्ट
इसे भी पढ़ें :दनुआ घाटी में जोरदार टक्कर, फिर…
इसे भी पढ़ें :बिहार सरकार को HC से झटका…








