NOIDA : कोरोना महामारी देश में कोहराम मचा कर रखा हुआ है। देश में भयावह स्थिति हो गया है। अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी से कोरोना संक्रमित मरीज दम तोड़ रहे हैं। कई मरीज के परिजन रेमडेसिविर की खोज में मेडिकल स्टोर के चक्कर लगा रहे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर नोएडा से आ रही है जहां पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें मरीज के परिजन CMO (चीफ मेडिकल ऑफिसर) के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं, उनके पांव पकड़ रहे हैं कि किसी तरह उन्हें रेमडेसिविर की डोज मिल जाए। CMO, सभी महिलाओं के पर्चे पकड़े और अपने केबिन में चले गए। बाद में महिला ने बताया कि सीएमओ ने आश्वासन दिया है कि अगर इंजेक्शन हुआ तो दिलवा देंगे। इसके जवाब में महिला ने कहा कि सर हमलोग दोबारा आएंगे। इसके जवाब में CMO ने कहा दोबारा आई तो जेल भिजवा देंगे।

इसे भी पढ़ें : पूर्व थानेदार ने विधायक दीपिका पांडेय पर कराया FIR, थाने में धरने पर बैंठी विधायक
नोएडा DM ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को मैसेज भेजा
नोएडा के DM सुहास एल वाई ने इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ को मरीज के परिजनों के साथ अच्छा व्यवहार करने की चेतावनी दी है। उन्होंने चेताते हुए कहा है कि अगर सीएमओ का व्यवहार ठीक नहीं रहा तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें :महादेव की नगरी में काढ़े से हुआ बारातियों का स्वागत, ऐसा रहा रिएक्शन














