UP : यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया देते हुये मीडिया से कहा कि जिन आतंकवादियों ने भारत की बहन-बेटियों का सिंदूर छीनने की कोशिश की, उन्हें अब अपनी पूरी पीढ़ी खोनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि यह सैन्य कार्रवाई भारत की सुरक्षा और भारत माता के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक है। “ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों को करारा जवाब है, जो भारत माता की बहन-बेटियों के खिलाफ साजिश करते हैं। CM योगी राजधानी में आयोजित मॉक ड्रिल कार्यक्रम के दौरान नागरिक सुरक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुये कहा कि ऑपरेशन सिंदूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की सेना द्वारा दी गई सख्त जवाबी कार्रवाई का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़ी कोई भी साजिश बर्दाश्त नहीं की जायेगी और इसे नष्ट करने के लिये हर संभव कदम उठाया जायेगा। CM योगी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर देश की रक्षा में योगदान दें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा केवल एनसीसी, होमगार्ड या स्काउट्स का काम नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है।
CM योगी ने ये भी कहा “देश की आन-बान और शान के साथ कोई खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा। भारत माता के खिलाफ जो साजिश करेगा, उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने पहलगाम हमले पर सेना की निर्णायक कार्रवाई की सराहना करते हुये कहा कि यह कार्रवाई आतंकवादियों के खिलाफ एक बड़ा संदेश है।
इसे भी पढ़ें : Breaking : गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई बैठक, ये होंगे शामिल
इसे भी पढ़ें : बड़ी कार्रवाई, 18 नक्सली ढेर…
इसे भी पढ़ें : भारत के एयर स्ट्राइक के बाद ट्रंप का पहला बयान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Big Breaking : रक्षा मंत्री ने ‘X’ पर किया पोस्ट
इसे भी पढ़ें : भारत के एयर स्ट्राइक के बाद ट्रंप का पहला बयान… देखें वीडियो












