spot_img
spot_img
spot_img

CM ने कहा, शिक्षा के साथ-साथ बच्चे बन रहे हुनरमंद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : समय बदल रहा है। अब शिक्षा का महत्व है। इसलिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बच्चे आच्छादित हों। इस दिशा में सरकार कार्य कर रही है। ये बातें CM मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाल पत्रकारों से बातचीत करने के क्रम में कहीं। बाल पत्रकार की परिकल्पना अच्छी है।

उन्होंने कहा कि बाल पत्रकारों के समक्ष चुनौती आसान नहीं। इसे आसान बनाने के लिए हमें मिलकर प्रयास करना होगा। लॉकडाउन में लोगों के साथ-साथ बच्चों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार चिंतन मंथन हो रहा है। बच्चों के पाठ्यक्रम में कटौती की गई है।

बेटियों की शिक्षा को लेकर सरकार संवेदनशील : CM 

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की बेटियों की शिक्षा को लेकर सरकार संवेदनशील है। अगर एक बेटी शिक्षित होती है तो आने वाली पीढ़ी भी स्वाभाविक रूप से सशक्त होगी। बाल पत्रकारों का प्रयास सराहनीय है। बच्चों के पाठ्यक्रम में बाल विवाह, बाल श्रम कानून से संबंधित जानकारी भी होनी चाहिए, ताकि बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी कानूनों के संबंध में जान सकें।

कई अभिभावक गरीबी की वजह से बच्चों को बेच देते हैं। यह दुःखद है। सरकार ने कानून बनाया है। बाल विवाह, बाल मजदूरी गुनाह है। यह गुनाह तब तक यदा-कदा होता रहेगा। जब तक गरीब गरीबी से बाहर नहीं निकल जाता। वर्तमान सरकार ऐसे परिवारों को गरीबी से बाहर लाने के लिए प्रयासरत है।

इसे भी पढ़ें : World Kindness Day : गड्डे में गिरा हाथी का बच्चा, बचाने पहुंच गया हाथियों का झुंड और फिर…

रोजगार प्राप्त करना चुनौती है

CM ने बताया कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ हुनरमंद बनाने की कार्य योजना पर भी कार्य हो रहा है, ताकि उन्हें रोजगार तलाशने में सहूलियत हो। शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार प्राप्त करना भी एक चुनौती होती है। शिक्षा के बाद अगर रोजगार नहीं मिलता है, तो युवा अवसाद से ग्रसित हो जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनिसेफ बाल पत्रकारों के सहयोग से मैगजीन तैयार करे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग बाल पत्रकारों की सोच अन्य बच्चों तक संप्रेषित करने में सहयोग करेगा।

बाल पत्रकार कार्यक्रम के बारे में जानें

यूनिसेफ झारखंड में 2009 से बाल पत्रकार कार्यक्रम संचालित कर रहा है। इस वर्ष रांची के पांच प्रखंडों के 550 से अधिक बाल पत्रकारों को बाल अधिकारों के बारे में जानकारी के साथ प्रशिक्षण दिया गया है। ये बच्चे पोषण, स्वास्थ्य, बाल विवाह, बाल श्रम, शिक्षा आदि को लेकर समाज में जागरुकता फैला रहे हैं। मौके पर यूनिसेफ के झारखंड प्रमुख प्रशांता दास, संचार अधिकारी आस्था अलंग, बच्चे और अन्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : रांची में अपराधी बेखौफ, बिल्डर के घर पर की गोलियों की बौछार (Exclusive Video)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...